Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की सरकार ने साल 2019 में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत की थी। यह योजना गरीब और मध्य वर्ग की लड़कियों को शिक्षा और आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। सरकार की तरफ से इसके लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी जा सकती है। इस योजना की राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये की जा सकती है।
Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को अब मिलेगा 3000 हजार रुपये? जानिए कैसे करें आवेदन
राशि बढ़कर हो जाएगी इतने हजार
लाडली बहन योजना के तहत मिलने वाली राशि धीरे-धीरे बढ़कर तीन हजार रुपये प्रति महीने हो जाएगी। शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में एक चुनावी सभा के दौरान यह बयान दिया था। उन्होंने चुनावी सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लाडली बहनों के खाते में हर महीने 1250 रुपये डाल रही है और इसे बढ़ाकर तीन हजार रुपये महीना तक ले जाने वाले हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौंहान ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। अब उन्होंने बहनों को राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने का एलान किया है। वर्तमान समय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं।
ऐसे करें आवेदन
लाडली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले लाडली बहना योजना की वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट पर जाने पर होम पेज पर नया पेज दिखेगा, यहां पर आपको अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी।
जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा के दौरान मौत होने पर मिलता है मुआवजा? जानिए क्या है इसकी प्रक्रिया और नियम
ऑफलाइन भी कर सकते आवेदन
ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र भरकर संबंधित अधिकारी के पास जमा करना होगा। इसके साथ ही आपको कुछ जरूरी दस्तावेज भी लगाने होंगे।
Indian Railways: क्या आपको इस बारे में पता है कितने टन का होता ट्रेन में लगा एसी? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज
गौरतलब है कि बीपीएल परिवार की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है। इसके साथ महिला को मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना चाहिए। 21 वर्ष की अविवाहित बेटियों को भी इस योजना का लाभ मिलता है।