PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist: सरकार जो भी योजनाएं चलाती है उनका सीधा लाभ उन लोगों को देने का प्रावधान होता है, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं या जो बहुत ही जरूरतमंद होते हैं। इसके लिए सरकार अलग-अलग योजना की अलग-अलग पात्रता सूची बनाती है ताकि, ज्यादातर लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। जैसे, भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए जिसका लाभ किसानों को दिया जाता है।
{"_id":"6833fe14e3e73e49e403cec4","slug":"kyc-land-verification-and-aadhaar-linking-is-import-for-20th-kist-pm-kisan-yojana-ki-installment-kab-aayegi-2025-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: ये हैं वे 3 जरूरी काम जिन्हें करवाने वाले किसानों को ही मिलेगी 20वीं किस्त, यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: ये हैं वे 3 जरूरी काम जिन्हें करवाने वाले किसानों को ही मिलेगी 20वीं किस्त, यहां जानें
Mon, 26 May 2025 11:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 26 May 2025 11:09 AM IST
सार
PM Kisan Yojana Ki Installment Kab Aayegi: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी और भू-सत्यापन जैसे कई अन्य जरूरी काम करवाने होते हैं। वरना आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं किस्त कब आ सकती है?
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको भी 20वीं किस्त का इंतजार होगा। दरअसल, योजना की हर किस्त चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर और 19वीं किस्त फरवरी में जारी हुई यानी चार महीने के अंतराल पर। इसी तरह से 20वीं किस्त जारी होने के चार महीने का समय जून में हो रहा है और इसलिए ही माना जा रहा है कि जून महीने में 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
किस्त चाहिए तो ये 3 काम जरूर करवा लें:-
नंबर 1
- अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप आधार लिंकिंग समय रहते करवा लें। इसमें आपको अपने बैंक की शाखा में जाना है और वहां जाकर आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवा लेना है। अगर ये काम आपका पूरा है तो आपको किस्त मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- किस्त लेने के लिए दूसरा और सबसे जरूरी काम है ई-केवाईसी का। इसमें आपको ई-केवाईसी करवानी होती है और अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in, आधिकारिक एप या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : Freepik
नंबर 3
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अगर आपको किस्त का लाभ चाहिए तो आपको भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है। इस काम को बिना करवाए आप किस्त का लाभ नहीं ले सकते। इसमें किसान की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है और देखा जाता है कि जमीन खेती योग्य है भी या नहीं। इसलिए इस काम को भी जरूर करवा लें।