Tips for Inverter Battery: हमारे जीवन में बिजली का काफी महत्व है। अगर लाइट न हो तो हमें कई सारी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है और हमारे कई काम तक अटक जाते हैं। इसलिए हर कोई बैकअप जरूर रखता है, ताकि बिजली जाने पर उसे कोई परेशानी न हो। जैसे- लोग अपने घरों में, दफ्तरों आदि जगहों पर इन्वर्टर लगवाते हैं। इसमें एक इन्वर्टर और बैटरी (जरूरत के हिसाब से एक या उससे ज्यादा) होती है। ये लाइट से चार्ज होती है और फिर लाइट जाने पर लाइट का काम करती है। लेकिन इसमें एक दिक्कत सबसे ज्यादा होती है कि बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है और लंबे समय तक नहीं चलती है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि आपकी इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चल सके। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Inverter Battery: इन्वर्टर की बैटरी चलेगी लंबे समय के लिए, बस रखना होगा इन तीन बातों का ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है:-
पहली बात
- अगर आप चाहते हैं कि इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चले, तो इसके लिए आपको बैटरी का पानी चेक करते रहना चाहिए। ये पानी ही होता है, जो बैटरी की लाइफ को लंबा बनाता है। अगर ये पानी कम होता है, तो बैटरी जल्दी खत्म या खराब तक हो सकती है।
- आजकल बैटरी में पानी का लेवल चेक करने के लिए मीटर लगे होते हैं। जैसे ही इसमें पानी खत्म होता नजर आए, तो इसमें तुरंत बैटरी वाला पानी डाल दें। 2-3 महीने में पानी चेक करते रहें, और कम होने पर जरूर डाल दें।
दूसरी बात
- अग आप चाहते हैं कि इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चले, तो इसकी चार्जिंग का ध्यान देना जरूरी है। अगर आपका इन्वर्टर पुरानी तकनीक का है, तो इसमें ध्यान दें कि एक बार फुल चार्ज होने पर चार्जिंग जरूर बंद कर दें। हालांकि, आजकल नई तकनीक के इन्वर्टर में ऑटो कट सुविधा होती है, जिसमें फुल चार्ज होने पर ये खुद चार्जिंग बंद कर देते हैं। लेकिन अगर आपका इन्वर्टर पुराना है, तो इस बात का ध्यान दें।
तीसरी बात
- बैटरी की लंबी लाइफ के लिए ये जरूरी है कि टर्मिनल (जिस जगह पर बिजली की तार को करंट पहुंचाने के लिए जोड़ा जाता है) को साफ करते रहें। दरअसल, टर्मिनल पर जंग लग जाता है, जिससे बैटरी में करंट कम स्पीड से पहुंचता है और बैटरी के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। बस ध्यान रहे कि टर्मिनल की सफाई के वक्त मेन स्विच को बंद कर दें।
अस्वीकरण: इस खबर में समान्य जानकारी दी गई है और अमर उजाला इन तरीकों को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि या दावा नहीं करता है। किसी भी तरीके को अपनाने से पहले इलेक्ट्रीशियन की सलाह जरूर लें।