फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: गांव में रहते हुए शुरू करें ये शानदार बिजनेस, हर महीने कर सकते हैं बंपर कमाई

Fri, 19 Aug 2022 03:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas For Village: You can earn lots of Money After starting These Businesses in Your Village
Business Ideas For Village - फोटो : istock

Business Ideas For Village: अगर आप गांव में रहकर किसी अच्छे बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इनको शुरू करने के बाद आप हर महीने शानदार कमाई कर सकते हैं। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग इन बिजनेस के जरिए अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। इनको शुरू करने के लिए आपको अधिक मात्रा में निवेश करने की जरूरत नहीं होगी। आप बेहद कम लागत में इन्हें शुरू कर सकते हैं। कोरोना महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों ने शहरों से अपने गांवों की ओर पलायन किया है। गांव में रह रहे कई लोग आज भी नए रोजगार की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में अच्छी खासी आमदनी करने के लिए ये बिजनेस आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

Business Ideas For Village: You can earn lots of Money After starting These Businesses in Your Village
Business Ideas For Village - फोटो : iStock

सीड स्टोर

आप गांव में रहकर सीड स्टोर खोल सकते हैं। किसानों को खेती करने के लिए बीज की काफी जरूरत होती है। ऐसे में आप अपने गांव में सीड स्टोर खोलकर फर्टीलाइजर और सीड की बिक्री कर सकते हैं।

Business Ideas For Village: You can earn lots of Money After starting These Businesses in Your Village
Business Ideas For Village - फोटो : iStock

डेयरी फार्म

गांव में रहते हुए डेयरी फार्म का कारोबार भी एक अच्छा विकल्प है। इसे शुरू करने के लिए आपको गाय और भैंस की जरूरत होगी। इसके बाद आपको अपने नजदीकी डेयरी फार्म से संपर्क करके उनके साथ टाईअप करना होगा। इसमें आप दूध और उससे जुड़ी दूसरी सामग्रियों को बेचकर अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas For Village: You can earn lots of Money After starting These Businesses in Your Village
Business Ideas For Village - फोटो : iStock

ऑर्गेनिक फार्मिंग

आज कल बाजारों में मिलने वाले फल सब्जियों या दूसरी खाद्य सामग्रियों में काफी ज्यादा मिलावट देखने को मिल रही है। ऐसे में लोगों के बीच ऑर्गनिक चीजों को लेकर मांग काफी बढ़ी है। इस स्थिति में आपके लिए ऑर्गेनिक फार्मिंग भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Business Ideas For Village: You can earn lots of Money After starting These Businesses in Your Village
Business Ideas For Village - फोटो : iStock

कोल्ड स्टोरेज

गांव में कोल्ड स्टोरेज की काफी कमी है। कोल्ड स्टोरेज न हो पाने के कारण अक्सर कई किसानों के फल और सब्जियां खराब हो जाती हैं। ऐसे में आप अपने गांव में रहकर कोल्ड स्टोरेज को खोलकर अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed