फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KVP: कुछ महीनों में 5 लाख के 10 लाख रुपये बना देगी पोस्ट ऑफिस की यह शानदार स्कीम

Wed, 18 Sep 2024 04:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Yojana Will Double Your Money Within Some Month Know Benefits Here
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock

Kisan Vikas Patra Yojana: अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाने के लिए किसी अच्छी स्कीम की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने पर कुछ महीनों में आपके पैसे डबल हो जाएंगे। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है।

इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। वर्तमान समय में किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। किसान विकास पत्र योजना एकमुश्त निवेश स्कीम है। इसमें आपको एक साथ पैसों का निवेश करना होता है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

Kisan Vikas Patra Yojana Will Double Your Money Within Some Month Know Benefits Here
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock

किसान विकास पत्र योजना में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह के अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में आप तीन लोगों के साथ मिलकर भी ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। किसान विकास पत्र योजना में खाता खुलवाते समय नॉमिनी जोड़ना अनिवार्य है। 

Kisan Vikas Patra Yojana Will Double Your Money Within Some Month Know Benefits Here
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock

अगर आप किसान विकास पत्र योजना में एकमुश्त 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो इस पर आपको 7.5 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा। वर्तमान ब्याज दर 7.5 प्रतिशत पर अगर कैलकुलेट करें तो आपके पैसों को डबल होने में करीब 115 महीनों का समय लगेगा। यानी 115 महीनों के बाद आपके पास कुल 10 लाख रुपये होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Yojana Will Double Your Money Within Some Month Know Benefits Here
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock

पहले किसान विकास पत्र योजना की ब्याज दर कम थी तो पैसों को डबल होने में करीब 120 महीनों का समय लगता था। हालांकि, ब्याज दर बढ़ने से अब पहले की तुलना में कम समय में आपके पैसे डबल हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Yojana Will Double Your Money Within Some Month Know Benefits Here
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock

किसान विकास पत्र योजना में आपको जो ब्याज दर मिलती है उसकी कैलकुलेशन कंपाउंडिंग आधार पर की जाती है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप 1 हजार रुपये से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed