फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Vikas Patra: क्या है किसान विकास पत्र योजना? जानिए इस स्कीम में निवेश करने पर क्या फायदे मिलते हैं

Wed, 19 Mar 2025 05:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 19 Mar 2025 05:15 PM IST
सार

देश में कई लोग सरकार की इस योजना में अपने बचत के पैसों को निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Yojana Interest Rate, Benefits And Account Opening Process
Kisan Vikas Patra Yojana Benefits And Interest Rate - फोटो : Adobe Stock

अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां पर किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। इसी कड़ी में आज हम आपको डाकघर की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। किसान विकास पत्र स्कीम एक छोटी बचत योजना है। इस स्कीम में निवेश किया गया आपका पैसा कुछ महीनों में डबल हो जाता है। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि निवेश के पैसों पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है। देश में कई लोग सरकार की इस योजना में अपने बचत के पैसों को निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

Kisan Vikas Patra Yojana Interest Rate, Benefits And Account Opening Process
Kisan Vikas Patra Yojana Benefits And Interest Rate - फोटो : Adobe Stock

किसान विकास पत्र योजना में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये का निवेश 100 के गुणकों में कर सकते हैं। वहीं निवेश की अधिकतम सीमा की बात करें तो उसे तय नहीं किया गया है। इस स्कीम में आप जितना चाहे उतना पैसा निवेश कर सकते हैं। 

Kisan Vikas Patra Yojana Interest Rate, Benefits And Account Opening Process
Kisan Vikas Patra Yojana Benefits And Interest Rate - फोटो : Adobe Stock

इस स्कीम में आप जो पैसे निवेश करते हैं वह करीब 115 महीनों में डबल हो जाता है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

Aadhaar Card: भूल चुके हैं अपने आधार कार्ड का नंबर, तो इस आसान तरीके से कर सकते हैं पता

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Yojana Interest Rate, Benefits And Account Opening Process
Kisan Vikas Patra Yojana Benefits And Interest Rate - फोटो : AdobeStock

किसान विकास पत्र योजना में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से अपना खाता खुलवा सकते हैं। अगर आप किसान विकास पत्र योजना में अपना खाता खुलवाकर एकमुश्त 6 लाख रुपये का निवेश इस स्कीम में करते हैं। 

विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Yojana Interest Rate, Benefits And Account Opening Process
Kisan Vikas Patra Yojana Benefits And Interest Rate - फोटो : AdobeStock

इस स्थिति में आपके पैसे 115 महीनों में डबल होकर 12 लाख रुपये हो जाएंगे। किसान विकास पत्र योजना में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इस योजना में आप अपने नजदीकी डाकघर में विजिट करके खाता खुलवाकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed