फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Vikas Patra: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम कुछ महीनों में कर देगी आपके पैसों को डबल, जानें डिटेल्स

Tue, 22 Nov 2022 01:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Interest Rate 2022, Benefits and Registration Process Know All Details Here
Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : Istock

Kisan Vikas Patra Yojana: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो निवेश के लिए सुरक्षित और कम जोखिम वाले इन्वेस्टमेंट स्कीम की तलाश करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इस स्थिति में आप अपने पैसों को पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र योजना में निवेश कर सकते हैं। यहां निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिल रहा है। किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपका पैसा सुरक्षित रहेगा और मैच्योरिटी के समय कुछ महीनों में डबल हो जाएगा। किसान विकास पत्र एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इसमें निवेश करके आप दस सालों में अपने पैसों को डबल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

Kisan Vikas Patra Interest Rate 2022, Benefits and Registration Process Know All Details Here
Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : istock

वर्तमान समय में किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश करने पर आपको 6.9 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। ऐसे में अगर आप इस स्कीम में अपने पैसों को इन्वेस्ट करते हैं। इस स्थिति में आपके पैसे 123 महीने में डबल हो जाएंगे। 

Kisan Vikas Patra Interest Rate 2022, Benefits and Registration Process Know All Details Here
Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : istock

अगर आप इस स्कीम में वन टाइम 1 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट करते हैं। इस स्थिति में आपको मैच्योरिटी के समय 2 लाख रुपये मिलेंगे। गौरतलब बात है कि किसान विकास पत्र योजना इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत नहीं आती है। इसमें निवेश करने पर आपको टैक्स देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Interest Rate 2022, Benefits and Registration Process Know All Details Here
Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : Istock

आप किसी भी पोस्ट ऑफिस की ब्रांच में विजिट करके अपना किसान विकास पत्र योजना में खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम राशि की कोई सीमा तय नहीं की गई है।

विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Interest Rate 2022, Benefits and Registration Process Know All Details Here
Kisan Vikas Patra Scheme - फोटो : iStock

अगर आप इस स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, किसान विकास पत्र का आवेदन पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बर्थ सर्टिफिकेट आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। 

Winter Tips: लंबे समय से अलमारी में रखे सर्दियों के कपड़ों से आ रही है दुर्गंध, तो इन तरीकों से करें उसको दूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed