फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatu Shyam Mela 2026: जाना है खाटू श्याम मेला? ये है पूरा बजट प्लान और जानें किन बातों का रखें ध्यान

Thu, 26 Feb 2026 09:38 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 26 Feb 2026 09:38 AM IST
सार

Khatu Shyam Mela 2026: अगर आप भी खाटू श्याम मेला जाना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए काफी अहम है। यहां हम आपको देंगे यात्रा की पूरी गाइड और बजट प्लान। 

विज्ञापन
khatu shyam mela 2026 full budget plan and guide for khatu shyam darshan
कैसे जाएं खाटू श्याम मेला? - फोटो : Adobe stock
Khatu Shyam Mela Kab se Kab tak Lagega: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम का वार्षिक फाल्गुन मेला इन दिनों परवान पर है। 21 फरवरी से शुरू हुआ यह भव्य आयोजन 28 फरवरी को सूरजगढ़ का निशान चढ़ने के साथ संपन्न होगा।


देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। भक्तिमय माहौल, निशान यात्राएं, कीर्तन और विशाल भक्त-समूह के बीच दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है।

यदि आप जयपुर से खाटूश्याम मेले में जाने की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा मार्ग, अनुमानित बजट, ठहरने की व्यवस्था और भीड़ को देखते हुए जरूरी सावधानियों की जानकारी पहले से होना बेहद आवश्यक है। सही प्लानिंग से आप कम खर्च में सुगम और सुरक्षित दर्शन कर सकते हैं।

 
khatu shyam mela 2026 full budget plan and guide for khatu shyam darshan
कैसे जाएं खाटू श्याम मेला? - फोटो : Adobe stock
 जयपुर ये कैसे प्लान करें ट्रिप

आप चाहे देशभर में कहीं रहते हों, वहां से आपको जयपुर के लिए बस या ट्रेन काफी आसानी से मिल जाएगी। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित रींगस में खाटू श्याम जी मंदिर तक जयपुर से पहुंचना काफी आसान है। जयपुर से खाटू की दूरी लगभग 80–95 किमी है। मेला समय में लाखों श्रद्धालु आते हैं, इसलिए पहले से योजना बनाना बेहद जरूरी है। यहां जयपुर से यात्रा का विस्तृत बजट और मार्ग जानकारी दी जा रही है।

 
khatu shyam mela 2026 full budget plan and guide for khatu shyam darshan
कैसे जाएं खाटू श्याम मेला? - फोटो : Adobe stock
 जयपुर से खाटूश्याम जाने का रास्ता

जयपुर से आपको सीधा रींगस जाना है। इसकी दूरी तकरीबन 60-70 किमी है। रींगस से खाटू की दूरी तकरीबन 17 किमी बताई जाती है।

अगर बस से जा रहे हैं तो-

जयपुर सिंधी कैंप बस स्टैंड से रींगस/खाटू के लिए बसें उपलब्ध हैं। इसके लिए साधारण बस का किराया ₹120–₹250 और डीलक्स बस का किराया ₹300–₹500 है।

अगर कैब से जा रहे हैं तो-
 
  •  वन-वे: ₹2000–₹3500
  •  राउंड ट्रिप: ₹3500–₹6000

अगर ट्रेन से जा रहे हैं तो-
 
  • जयपुर से रींगस जंक्शन तक ट्रेन (₹100–₹300)
  • रींगस से खाटू के लिए बस/जीप (₹30–₹50)

 
विज्ञापन
विज्ञापन
khatu shyam mela 2026 full budget plan and guide for khatu shyam darshan
कैसे जाएं खाटू श्याम मेला? - फोटो : Adobe Stock
ठहरने में कितना खर्चा आएगा ?
 
  • अगर धर्मशाला में रुके हैं तो: ₹300–₹800
  • अगर नॉन-एसी होटल में रुके हैं तो: ₹1000–₹2500
  • अगर एसी होटल में रुके हैं तो: ₹3000–₹5000

 
विज्ञापन
khatu shyam mela 2026 full budget plan and guide for khatu shyam darshan
कैसे जाएं खाटू श्याम मेला? - फोटो : Adobe stock
खाने-पीने में कितना खर्चा आएगा?
 
  •  एक दिन का खर्च: ₹300–₹600
  •  2 दिन का भोजन: ₹600–₹1200

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed