फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में करना है आवेदन तो यहां जानें सरल तरीका, हर महीने मिलते हैं 5000 रुपये

Thu, 26 Feb 2026 08:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Feb 2026 08:12 AM IST
सार

Atal Pension Yojana Benefits List: अटल पेंशन योजना से अगर आप जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। यहां आप इस योजना में आवेदन करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
How to apply for Atal Pension Yojana mein kaise awedan karein
अटल पेंशन योजना में कैसे अप्लाई करें? - फोटो : Adobe Stock

Atal Pension Yojana Pension Plan: भारत सरकार कई ऐसी योजनाओं का संचालन करती है जिनमें सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में आर्थिक मदद भेजी जाती है। पर बाकी योजनाएं थोड़ी अलग भी हैं। जैसे, अटल पेंशन योजना को देख लीजिए। इस योजना को साल 2015 केंद्र सरकार द्वारा शुरु किया गया।



ये एक निवेश योजना है जिसमें आपको पहले इस योजना में अपनी उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से एक छोटा सा प्रीमियम कम से कम 20 साल तक देना होता है। फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन देने का प्रावधान है, लेकिन क्या आप जानते हैं आप इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं? शायद नहीं, तो यहां आप जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप अटल पेंशन योजना से जुड़ने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

How to apply for Atal Pension Yojana mein kaise awedan karein
अटल पेंशन योजना में कैसे अप्लाई करें? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है?

  • अगर आप भारत के नागरिक हैं
  • आपकी उम्र अगर 18 से 40 साल के बीच है
  • आप अगर टैक्स भरने वाली श्रेणी में नहीं आते हैं
  • आपके पास अगर बैंक खाता है
How to apply for Atal Pension Yojana mein kaise awedan karein
अटल पेंशन योजना में कैसे अप्लाई करें? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?

स्टेप नंबर 1

  • आपको अगर अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो पहले अपने बैंक जाएं
  • उस बैंक की ब्रांच में जाना है, जहां आपका बैंक खाता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित बैंक अधिकारी से मिलना है
  • उन्हें बताएं कि आपको अटल पेंशन योजना में आवेदन करवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to apply for Atal Pension Yojana mein kaise awedan karein
अटल पेंशन योजना में कैसे अप्लाई करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 2

  • फिर बैंक अधिकारी पहले आपकी केवाईसी करवाते हैं
  • इसके बाद आपको पेंशन प्लान और उसके प्रीमिमय जैसी बाकी जानकारी दी जाती है
  • फिर आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
  • इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाता है और आपको स्लिप दी जाती है
विज्ञापन
How to apply for Atal Pension Yojana mein kaise awedan karein
अटल पेंशन योजना में कैसे अप्लाई करें? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना में कितना करना होता है निवेश?

  • इस योजना में निवेश पेंशन प्लान और आवेदनकर्ता की उम्र के हिसाब से होता है
  • जैसे, 18 साल के व्यक्ति को 5000 रुपये महीने वाले पेंशन प्लान के लिए हर महीने 210 रुपये निवेश करने होते हैं
  • जबकि, 30 साल के व्यक्ति को 5000 रुपये महीने वाले पेंशन प्लान के लिए हर महीने 577 रुपये निवेश करने होते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed