फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करने वाले सावधान, आपकी एक छोटी सी गलती खाली करवा सकती है आपका बैंक खाता

Mon, 14 Aug 2023 02:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Aug 2023 02:37 PM IST
विज्ञापन
Keep these things in mind while downloading free movies to avoid fraud
इंटरनेट से मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करने वाले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

Movie Downloading Alert: आजकल लगभग हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है और ये सब हुआ है बदलती टेक्नोलॉजी के कारण। उदाहरण के लिए पहले की तरह अब हर फिल्म को देखने के लिए लोग थिएटर नहीं जाते क्योंकि कई वेबसाइट ऐसी हैं जो फिल्म रिलीज होने के एक-दो दिनों के भीतर ही मुफ्त में फिल्म लोगों को दिखाती है। वहीं, लोग भी अपने पैसे बचाने के चक्कर में इन वेबसाइट्स से मुफ्त में फिल्में डाउनलोड करते हैं। पर क्या ऐसा करना सुरक्षित है? कहीं ऐसा तो नहीं कि मुफ्त में फिल्मों की आड़ में जालसाज हमारा डाटा चुरा रहे हों या हो सकता है लोगों को चपत भी लगा रहे हो? जी हां, ऐसा होता है। इसलिए हमारे लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं फिल्म डाउनलोड करते समय हमें कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, ताकि हम ठगी का शिकार न हो सके। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Keep these things in mind while downloading free movies to avoid fraud
इंटरनेट से मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करने वाले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

कभी न करें ये गलतियां:-

नंबर 1

  • फिल्म डाउनलोड करने के लिए जब आप किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, तो कई लिंक आपसे कोई एपीके एप इंस्टॉल करने को कहते हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि ऐसा कभी न करें क्योंकि ये एपीके एप के रूप में वायरस हो सकता है जो आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकता है।
Keep these things in mind while downloading free movies to avoid fraud
इंटरनेट से मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करने वाले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

नंबर 2

  • जब आप किसी लिंक के जरिए कोई फिल्म डाउनलोड करते हैं, तो ध्यान रखें कि कई वेबसाइट या एप आपसे लोकेशन, कैमरा, स्टोरेज जैसी अन्य परमिशन मांगती है। ऐसे में अगर कोई वेबसाइट आपसे आपकी बैंक एप का एक्सिस या आपके मोबाइल की अन्य जगह की परमिशन मांगे, तो सावाधान हो जाएं क्योंकि ये वेबसाइट फेक हो सकती है और आपको चपत लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Keep these things in mind while downloading free movies to avoid fraud
इंटरनेट से मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करने वाले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

नंबर 3

  • लोग हमेशा ऐसे लिंक की तलाश में रहते हैं, जहां से मुफ्त में तुरंत फिल्म डाउनलोड हो जाए। ऐसे में वो बिना जांच पड़ताल के अनजाने लिंक पर भी क्लिक कर देते हैं, जबकि ये फेक लिंक होते हैं जो आपको ठग सकते हैं। ऐसे फर्जी लिंक जालसाजों द्वारा लोगों को ठगने के लिए तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
Keep these things in mind while downloading free movies to avoid fraud
इंटरनेट से मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करने वाले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock
  • इसलिए कभी भी ऐसे किसी लिंक के जरिए फिल्म डाउनलोड न करें, जो आपको सोशल मीडिया पर मिला हो, मैसेज पर आया हो या किसी अनजाने ग्रुप में मिला हो आदि। ये लिंक आपकी मेहनत की कमाई को पलक झपकते ही साफ कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed