July 2025 Bank Holiday List In Hindi: लगभग हर किसी का किसी न किसी बैंक में खाता होता है, जहां पर लोग अपनी मेहनत की कमाई को रखते हैं। वहीं, कई लोगों के तो एक से अधिक बैंक अकाउंट भी होते हैं। जैसे, जो लोग नौकरीपेशा होते हैं उनके सैलरी अकाउंट तो कंपनी खुलवाती ही है। साथ ही वे अपना पर्सनल बैंक खाता भी खुलवाते हैं।
दूसरी तरफ, कई चीजें ऑनलाइन होने के बाद भी लोगों को कई अलग-अलग कामों के लिए बैंक जाना ही पड़ता है। पर क्या आप जब बैंक जा रहे हैं या जाने का प्लान कर रहे हैं तब बैंक खुला है? क्योंकि बैंकों की भी अवकाश के अलावा भी हर महीने कई अन्य छुट्टियां भी होती हैं जिसके कारण बैंक बंद रहता है। जैसे, जुलाई महीने को ही ले लीजिए। इस महीने भी बैंक की कई छुट्टियां हैं। तो चलिए जानते हैं जुलाई महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेगा। जुलाई महीने की छुट्टियां आप अगली स्लाइड्स में देख सकते हैं...
2 of 5
जुलाई में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
इस बार 13 दिन बंद रहेंगे बैंक:-
- 3 जुलाई को खर्ची पूजा की वजह से अगरतला के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 5 जुलाई को गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन मनाया जाएगा जिसके कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
- 6 जुलाई को रविवार का अवकाश रहेगा और इसलिए पूरे देश के बैंकों में कामकाज नहीं होगा
3 of 5
जुलाई में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
- 12 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा
- 13 जुलाई को रविवार है जिसके कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
- 14 जुलाई को बेह डेन्खलाम की वजह से शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी
4 of 5
जुलाई में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
- 16 जुलाई को हरेला का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा जिसके कारण देहरादून के बैंक बंद रहेंगे
- 17 जुलाई को यू तिरोत सिंह की पुण्य तिथि है जिसकी वजह से शिलांग के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 19 जुलाई को केर पूजा होने के कारण अगरतला में बैंकों में कामकाज नहीं होगा
5 of 5
जुलाई में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
- 20 जुलाई को देश के सभी बैंकों में रविवार का अवकाश रहेगा
- 26 जुलाई को महीने का चोथा शनिवार होने की वजह से भी देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
- 27 जुलाई को रविवार का अवकाश रहेगा और इसलिए देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
- 28 जुलाई को द्रुक्पा त्शे-जी की वजह से गंगटोक के बैंकों की छुट्टी रहेगी