घर खरीदने या बनाने के लिए एक आम आदमी अपने जीवन भर की कमाई लगा देता है। पाई-पाई जोड़कर घर का सपना बड़ी मुश्किल से पूरा हो पाता है। घर बनाने के लिए पर्याप्त पैसे न होने की वजह से कुछ लोग होम लोन लेते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग होम लोन लेते समय सिर्फ इसकी ब्याज दरों पर ही ध्यान देते हैं। अगर आपको भी होम लोन लेना है और अधिक फायदे पाना है तो ज्वाइंट होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप जब किसी दूसरे व्यक्ति के साथ मिलकर होम लोन लेते हैं तो उसे ज्वाइंट होम लोन कहा जाता है। ज्वाइंट होम लोन के कई फायदे होते हैं। अगर आप अकेले होम लोन का बोझ उठाने में सक्षम नहीं हैं, तो आपको ज्वाइंट होम लोन के लिए जरूर अप्लाई करना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी घर बनाने के लिए लोन लेने जा रहे हैं तो एक बार ज्वाइंट होम लोन के बारे में जान लीजिए। ज्वाइंट होम लोन भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"61fb7bc5dabaef075e38d808","slug":"joint-home-loan-know-benefits-and-eligibility-calculator-of-joint-home-loan-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Joint Home Loan: ज्वाइंट होम लोन के हैं कई फायदे, लेने से पहले इसके बारे में जान लीजिए सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Joint Home Loan: ज्वाइंट होम लोन के हैं कई फायदे, लेने से पहले इसके बारे में जान लीजिए सबकुछ
Thu, 03 Feb 2022 02:50 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:50 PM IST
विज्ञापन
ज्वाइंट होम लोन के हैं कई फायदे
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइंट होम लोन के हैं कई फायदे
- फोटो : iStock
किसके साथ मिलकर ले सकते हैं ज्वाइंट होम लोन?
- माता-पिता
- पति-पत्नी
- भाई-बहन
- बेटी (अविवाहित)
- बेटा
ज्वाइंट होम लोन के हैं कई फायदे
- फोटो : pixabay
ज्वाइंट होम लोन के फायदे
- अगर आपके साथी जिनके साथ आप ज्वाइंट होम लोन लेना चाहते हैं, उनका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और आपकी संयुक्त आय ईएमआई कवर करने के लिए काफी है तो तो आपको अधिक होम लोन अमाउंट मिल सकता है।
- इसके अलावा ज्वाइंट होम लोन में दोनों ओनर इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स का भी फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए दोनों ही लोगों का को-ओनर होना जरूरी होता है। दोनों ही व्यक्ति ब्याज पर 2 लाख रुपये और मूलधन पर 5 लाख रुपये का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट होम लोन के हैं कई फायदे
- फोटो : pixabay
ज्वाइंट होम लोन के नुकसान
- ज्वाइंट होम लोन के कुछ नुकसान भी हैं। जैसे- अगर आपका को-एप्लीकेंट ईएमआई का भुगतान नहीं कर पाता है तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित होगा।
- ज्वाइंट होम लोन बैंकों के लिए काफी जोखिमभरा होता है। इसलिए ज्वाइंट एप्लीकेंट को लोन आसानी से तो मिल सकता है, लेकिन कभी-कभी लोन मिलने की गारंटी नहीं होती है।
विज्ञापन
ज्वाइंट होम लोन के हैं कई फायदे
- फोटो : iStock
ज्वाइंट होम लोन के लिए अप्लाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- ज्वाइंट होम लोन के लिए अप्लाई करते समय इस बात का जरूर ख्याल रखें कि को-एप्लिकेंट और आपका दोनों का ही क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। वरना एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकती है। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि लोन और आय का अनुपात 50 से 60 फीसदी से ज्यादा ना हो।