Jio Popular Recharge Plans: अगर आप जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको जियो के कुछ शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन रिचार्ज प्लान्स में आपको ओटीटी के साथ कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। देश में करोड़ों लोग जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। वहीं आज हम जियो के जिन प्लान्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। उन्हें देश में ज्यादातर लोग अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं।
इसी वजह से ये जियो के पॉपुलर रिचार्ज प्लान्स हैं। इन प्लान्स में आपको रोजाना इंटरनेट डाटा लिमिट के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा इन प्लान्स को रिचार्ज कराने के बाद आप जियो की दूसरी सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में -
2 of 5
Jio Recharge Plans
- फोटो : istock
जियो का 666 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो के इस प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैधता मिल रही है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 1.5GB इंटरनेट डाटा मिलता है।
3 of 5
Jio Recharge Plans
- फोटो : istock
प्लान में आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा इस प्लान को स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आप जियो के दूसरे एप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का भी उपयोग कर सकेंगे।
4 of 5
Jio Recharge Plans
- फोटो : iStock
जियो का 499 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो के इस प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इस प्लान की वैधता कुल 28 दिनों की है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2GB डाटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।
5 of 5
Jio Recharge Plans
- फोटो : Istock
जियो का 249 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो के इस प्लान में कुल 23 दिनों की वैधता मिल रही है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2 डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। देश में कई लोग इस प्लान को अपने फोन में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं।