What is 26AS Form How to Download Form 26AS: वित्त वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 तय की गई है। अगर आपने अब तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है। ऐसे में आपको लेट फीस से बचने के लिए आज ही ये काम कर लेना चाहिए। वहीं इनकम टैक्स द्वारा आईटीआर फाइल करने की लास्ट डेट बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
अगर आप भी इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करते हैं। ऐसे में आपको फॉर्म 26AS के बारे में पता होना चाहिए। फॉर्म 26AS एक टैक्स स्टेटमेंट होता है। इसमें करदाता के विभिन्न आय से काटे गए सभी प्रकार के टीडीएस और टीसीएस का पूरा विवरण मिलता है। इसके अलावा इसमें आपकी ओर से चुकाए गए एडवांस टैक्स, सेल्फ एसेसमेंट टैक्स, रेगुलर एसेसमेंट टैक्स, स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड से जुड़ी लेन-देन आदि का विवरण भी मिलता है।
2 of 6
What is 26AS Form How to Download Form 26AS
- फोटो : Istock
फॉर्म 26AS को आप आसानी से TRACES पोर्टल पर विजिट करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप नेट बैंकिंग की मदद से भी फॉर्म 26AS को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। हालांकि, फॉर्म 26AS को देखने के लिए आपका पैन नंबर आपके अकाउंट से जुड़ा होना जरूरी है।
3 of 6
What is 26AS Form How to Download Form 26AS
- फोटो : Istock
अगर ऐसा नहीं है, तो आप फॉर्म 26AS को नहीं देख पाएंगे। इसके अलावा आप फॉर्म 26AS को इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग पोर्टल से भी देख सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में जिसकी मदद से आप फॉर्म 26AS को डाउनलोड कर सकते हैं।
4 of 6
What is 26AS Form How to Download Form 26AS
- फोटो : iStock
ऐसे करें फॉर्म 26AS को डाउनलोड
फॉर्म 26AS को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर विजिट करना है। नेक्स्ट स्टेप पर यूजर आईडी के रूप में पैन या आधार नंबर के जरिए कंटीन्यू के विकल्प का चयन करें।
5 of 6
What is 26AS Form How to Download Form 26AS
- फोटो : istock
इसके बाद आपको पासवर्ड दर्ज करना होगा। हालांकि, पासवर्ड दर्ज करने से पहले Please Confirm your secure access Message के बॉक्स पर क्लिक करके कंटीन्यू के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको e-File के अंतर्गत Income Tax Returns पर जाना है। यहां आपको View Form 26AS का विकल्प मिलेगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।