लगभग हर किसी के पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं, जिनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और पासपोर्ट जैसे कई दस्तावेज शामिल हैं। इन दस्तावेजों को हमें अलग-अलग तरह से रखना पड़ता है। जबकि किसी जगह पर आधार कार्ड की जरूरत होती है, तो किसी जगह पर हमें पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है। वहीं, पास में रखने के कारण इनके गुम, चोरी होने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में अगर आप भी इन चीजों से परेशान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है कि आने वाले समय में देश में सिंगल डिजिटल आईडी आएगी। सरकार ने साल 2017 में इस पर विचार किया था, जिसके बाद इस पर लगातार काम जारी है। तो चलिए आपको इस सिंगल डिजिटल आईडी के बारे में और इसके फायदों के बारे में भी बताते हैं, क्योंकि इस सिंगल आईडी के आने से लोगों को काफी फायदे मिलने की उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"61fa61466116930f987b9c78","slug":"it-ministry-working-on-one-single-digital-id-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Single Digital Id: हर व्यक्ति के पास होगी सिंगल डिजिटल आईडी, पैन-आधार जैसे दस्तावेज होंगे लिंक, जानें इसके फायदे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Single Digital Id: हर व्यक्ति के पास होगी सिंगल डिजिटल आईडी, पैन-आधार जैसे दस्तावेज होंगे लिंक, जानें इसके फायदे
Wed, 02 Feb 2022 04:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 02 Feb 2022 04:22 PM IST
विज्ञापन
सिंगल डिजिटल आईडी के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगल डिजिटल आईडी के फायदे
- फोटो : istock
क्या है सिंगल डिजिटल आईडी?
- दरअसल, आईटी मंत्रालय सिंगल डिजिटल आईडी पर तेजी से काम कर रहा है। इस सिंगल आईडी में आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट के अलावा अन्य दस्तावेज भी लिंक होंगे। ये सभी एक-दूसरे से लिंक होंगे।
सिंगल डिजिटल आईडी के फायदे
- फोटो : Istock
क्या होंगे फायदे?
- सिंगल डिजिटल आईडी लागू होने से सबसे बड़ा फायदा जो होगा, वो ये है कि ऐसे में लोगों को अलग-अलग तरह की आईडी (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य) दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, सिंगल डिजिटल आईडी से ही सारे काम हो जाया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगल डिजिटल आईडी के फायदे
- फोटो : istock
तेजी से हो रहा है काम
- वहीं, MeitY ने केंद्रीकृत डिजिटल पहचान का एक नया मॉडल प्रस्तावित किया है। इस पर मंत्रालय ने राय रखते हुए कहा कि, 'हर नागरिक को ये सिंगल डिजिटल आईडी इन पहचान पत्रों को नियंत्रण में रखकर सशक्त बनाएगी। साथ ही उन्हें विकल्प मिलेगा कि वो किस उद्देश्य के लिए किसका इस्तेमाल करना चाहता है।'
विज्ञापन
सिंगल डिजिटल आईडी के फायदे
- फोटो : pixabay
लोगों की मांगी जाएगी प्रतिक्रियाएं
- मंत्रालय के मुताबिक, इस सिंगल डिजिटल आईडी के जल्द ही सार्वजनिक होने की उम्मीद है, और 27 फरवरी तक मंत्रालय लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मांगेगा। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा सभी राज्य भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।