4 Signs Your Smartphone Is Hacked: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग से लेकर पर्सनल तस्वीरों और चैट तक, सब कुछ हमारे फोन में सुरक्षित रहता है। मगर जरा सोचिए कि अगर कोई हैकर चुपके से आपके फोन पर नजर रख रहा हो तो क्या होगा?
साइबर अपराधी स्पाइवेयर या मैलवेयर के जरिए फोन को हैक कर लेते हैं, जिससे पर्सनल डेटा लीक होने और आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, फोन हैक होने पर हमारा मोबाइल कुछ असामान्य इशारे या संकेत देने लगता है। आइए इस लेख में उन 4 बड़े लक्षणों के बारे में समझते हैं।
2 of 5
बैटरी का तेजी से खत्म होना और फोन का गर्म होना
- फोटो : Adobe Stock
बैटरी का तेजी से खत्म होना और फोन का गर्म होना
- अगर आपके फोन की बैटरी अचानक बिना ज्यादा इस्तेमाल किए बहुत जल्दी खत्म हो रही है या फोन लगातार गर्म हो रहा है, तो सावधान हो जाएं।
- ऐसा अक्सर तब होता है जब पृष्ठभूमि में कोई हैकिंग एप या मैलवेयर लगातार चल रहा होता है और आपका डेटा हैकर्स को भेज रहा होता है।
3 of 5
अचानक इंटरनेट डेटा का बहुत ज्यादा खर्च होना
- फोटो : Adobe Stock
अचानक इंटरनेट डेटा का बहुत ज्यादा खर्च होना
- अगर आपका रोजाना का इंटरनेट डेटा बिना वीडियो देखे या हैवी डाउनलोडिंग किए बहुत तेजी से खत्म हो रहा है, तो यह हैकिंग का बड़ा संकेत है।
- हैकर्स आपके फोन में मौजूद फोटो, मैसेज और पर्सनल फाइलों को अपने सर्वर पर अपलोड करने के लिए आपके मोबाइल डेटा का गुप्त रूप से इस्तेमाल करते हैं।
4 of 5
फोन में अनचाहे एप्स और पॉप-अप विज्ञापनों का दिखना
- फोटो : Adobe Stock
फोन में अनचाहे एप्स और पॉप-अप विज्ञापनों का दिखना
- अगर आपको अपने फोन की स्क्रीन पर बार-बार संदिग्ध विज्ञापन दिख रहे हैं या कोई ऐसा एप दिख रहा है जिसे आपने कभी डाउनलोड ही नहीं किया, तो आपका फोन हैक हो चुका है।
- हैकर्स अक्सर फर्जी एप्स के जरिए आपके फोन का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते हैं।
5 of 5
फोन का बहुत धीमा चलना और बार-बार क्रैश होना
- फोटो : Adobe Stock
फोन का बहुत धीमा चलना और बार-बार क्रैश होना
- स्मार्टफोन का अचानक बहुत स्लो हो जाना, एप्स का अपने आप खुलना-बंद होना या फोन का बार-बार रीस्टार्ट होना भी खतरनाक लक्षण है।
- जब हैकिंग सॉफ्टवेयर आपके फोन के प्रोसेसर और मेमोरी का गलत इस्तेमाल करता है, तो फोन ठीक से काम करना बंद कर देता है और हैंग होने लगता है।