PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को ही दिया जाता है।
PM Kisan Yojana: क्या रक्षा बंधन पर सरकार जारी कर रही है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? यहां जानें सच
PM Kisan Yojana 24th Installment: सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि जिसके मुताबिक, 24वीं किस्त रक्षा बंधन पर जारी होगी? लेकिन क्या सच में ऐसा होगा? आप इस रिपोर्ट में जान सकते हैं।
क्या दावा किया जा रहा है?
- दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है
- इसमें कहा गया है कि रक्षाबंधन के अवसर पर देश के किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 24वीं किस्त के रूप में ₹4,000 की राशि दी जाएगी
क्या है सच?
- सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे को लेकर PIB ने फैक्ट चेक किया
- इसमें बताया गया है कि ये दावा फर्जी है और ये वीडियो AI से बनाया गया है
- केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है
- इसलिए ये दावा फेक साबित होता है
दावा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर देश के किसानों को #PMKISAN योजना के तहत 24वीं किस्त के रूप में ₹4,000 की राशि दी जाएगी।#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 20, 2026
❌ यह दावा फर्जी है और यह वीडियो AI से बनाया गया है।
✅ केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं… pic.twitter.com/1Py9MRMTNC
कब जारी हो सकती है 24वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
- जैसे- पिछली किस्तें जारी हुईं और 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई
- इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
- इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर में 24वीं किस्त के 2000 रुपये जारी हो सकते हैं
- हालांकि, आधिकारिक जानकारी के लिए अभी इंतजार है