Vaishno Devi Tour Package: अगर आप मां वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। मां वैष्णो देवी मंदिर की गिनती भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में की जाती है। हर साल लाखों की संख्या में भक्त मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आते हैं। माता वैष्णो देवी का यह लोकप्रिय मंदिर जम्मू शहर में कटरा नगर की समीप की पहाड़ियों पर स्थित है।
Vaishno Devi: आईआरसीटीसी करा रहा मां वैष्णो देवी के दर्शन, इतना है किराया मिल रही ये शानदार सुविधाएं
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है। इसका पैकेज कोड NDR01 है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 3 रातों और 4 दिनों का है।
Aadhaar: आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने के लिए बचा है केवल एक दिन, जल्द करा लें ये जरूरी काम
माता वैष्णो देवी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी। इसके अलावा बाकी जगहों पर सफर करने के लिए कैब की सुविधा भी होगी। इस टूर पैकेज की शुरुआत 18 सितंबर, 2024 को दिल्ली से हो रही है।
PM Kisan Yojana: क्या किसान पति-पत्नी दोनों स्कीम में आवेदन करके ले सकते हैं 18वीं किस्त का लाभ? जानिए डिटेल्स
इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी। पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी।
IRCTC: दक्षिण एशिया के इस खूबसूरत देश की सैर करा रहा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतने रुपये है किराया
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 10,395 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति आपको 7,855 रुपये किराया देना है। इसके अलावा अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 6,795 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।
ABY: क्या आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर करवा सकते हैं पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज? ऐसे करें पता