फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: कश्मीर घुमाने के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी, ऐसे करें टूर पैकेज बुक

Thu, 07 Aug 2025 07:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 07:02 PM IST
सार

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यहां पर पर्याप्त व्यवस्थाएं भी की गई हैं। ऐसे में अगर आप कश्मीर घूमने के साथ साथ माता वैष्णो देवी का दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद खास टूर पैकेज लेकर आया है।

विज्ञापन
IRCTC Vaishno Devi And Kashmir Tour Package From Kolkata Check Fare Price And All Other Details In Hindi
IRCTC Vaishno Devi And Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

कश्मीर को धरती के स्वर्ग की संज्ञा दी जाती है। यहां की सुंदरता के कहने ही क्या? ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़ और सुंदर वादियां कश्मीर की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। इसके अलावा यहां की झीलें और प्राकृतिक नजारे किसी का भी मन मोह लें। यही सब चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। वहीं जम्मू में कटरा शहर के समीप त्रिकूटा की पहाड़ियों पर माता वैष्णो देवी का मंदिर है। इस मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में भक्त माता का दर्शन करने के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यहां पर पर्याप्त व्यवस्थाएं भी की गई हैं। ऐसे में अगर आप कश्मीर घूमने के साथ साथ माता वैष्णो देवी का दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आपको दोनों जगह ले जाया जाएगा। 

IRCTC Vaishno Devi And Kashmir Tour Package From Kolkata Check Fare Price And All Other Details In Hindi
IRCTC Vaishno Devi And Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज में आपके लिए सभी तरह के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। यात्रा के दौरान आपको कोई चिंता नहीं करनी होगी। पैकेज में आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की गई है। इस टूर का पैकेज कोड EHR135 है। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

IRCTC Vaishno Devi And Kashmir Tour Package From Kolkata Check Fare Price And All Other Details In Hindi
IRCTC Vaishno Devi And Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज का नाम जन्नत ए कश्मीर विद वैष्णो देवी दर्शन कंफर्म्ड ट्रेन टिकट है। इस पैकेज में आपको कुल 11 रातों और 12 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 12 अगस्त, 2025 को कोलकाता से हो रही है। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Vaishno Devi And Kashmir Tour Package From Kolkata Check Fare Price And All Other Details In Hindi
IRCTC Vaishno Devi And Kashmir Tour PackageIRCTC Vaishno Devi And Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

पैकेज के अंतर्गत आपको जम्मू, श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। पैकेज में आपके लिए कई और तरह की सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

विज्ञापन
IRCTC Vaishno Devi And Kashmir Tour Package From Kolkata Check Fare Price And All Other Details In Hindi
IRCTC Vaishno Devi And Kashmir Tour Package - फोटो : AdobeStock

अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHR135 पर विजिट कर सकते हैं। इस लिंक से आप इस  टूर पैकेज को भी बुक कर सकते हैं। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed