How to find lost items in delhi metro: मेट्रो दिल्ली शहर की लाइफलाइन है। हर दिन लाखों की संख्या में यात्री दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं। मेट्रो में सफर करना काफी सुविधाजनक है। इससे सफर करने पर समय की बचत तो होती ही है साथ ही ट्रैफिक की झंझटों में भी नहीं फंसना पड़ता। हालांकि, कई बार मेट्रो में सफर करते समय कुछ यात्री अपना कीमती सामान जैसे मोबाइल फोन, पर्स, लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज, बैग आदि वहीं पर भूल जाते हैं। इस तरह की स्थिति में यात्री काफी परेशान हो जाता है। ऐसी स्थिति में एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या मेट्रो में भूले चुके अपने सामान को वापस पाया जा सकता है। इसका जवाब है हां, दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉस्ट एंड फाउंड सिस्टम की व्यवस्था कर रखी है। इसकी मदद से मेट्रों में भूल चुके अपने सामान को आप वापस पा सकते हैं।
Delhi Metro: मेट्रो में भूल गए हैं सामान, तो ऐसे पा सकते हैं उसे वापस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:30 PM IST
सार
How to find lost items in delhi metro: एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या मेट्रो में भूले चुके अपने सामान को वापस पाया जा सकता है। इसका जवाब है हां, दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉस्ट एंड फाउंड सिस्टम की व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन