फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी करा रहा गंगा रामायण यात्रा, जानिए कितने रुपये है किराया

Wed, 14 May 2025 08:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 14 May 2025 08:38 PM IST
सार

अगर आप किसी प्रकार की कोई धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इस टूर पैकेज को आपको मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिल रही हैं। पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package Ganga Ramayana Yatra 2025 Check Complete Booking Details
IRCTC Tour Package Ganga Ramayana Yatra 2025 - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी समय-समय पर देश विदेश के चर्चित स्थानों पर घुमाने के लिए कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसके अलावा आईआरसीटीसी कई धार्मिक टूर पैकेज भी लाता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपको गंगा रामायण यात्रा करा रहा है। इस पैकेज के तहत आपको नैमिषारण्य, प्रयागराज, सारनाथ, वाराणसी घुमाया जाएगा। ये स्थान भारतीय इतिहास, संस्कृति और आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर आते हैं। ऐसे में अगर आप किसी प्रकार की कोई धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इस टूर पैकेज को आपको मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिल रही हैं। पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
IRCTC Tour Package Ganga Ramayana Yatra 2025 Check Complete Booking Details
IRCTC Tour Package Ganga Ramayana Yatra 2025 - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत यात्रा करते समय आपको कोई चिंता नहीं करनी है। यात्रा के दौरान आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा रुकने के लिए होटल भी बुक किया गया है। 

IRCTC Tour Package Ganga Ramayana Yatra 2025 Check Complete Booking Details
IRCTC Tour Package Ganga Ramayana Yatra 2025 - फोटो : AdobeStock

इस पैकेज का नाम GANGA RAMAYAN YATRA है। इसमें आपको नैमिषारण्य, अयोध्या, प्रयागराज, सारनाथ और वाराणसी में घुमाया जाएगा। इस यात्रा की शुरुआत 26 मई, 2025 को हैदराबाद से हो रही है। 

IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये में कर आइए चारधाम यात्रा, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package Ganga Ramayana Yatra 2025 Check Complete Booking Details
IRCTC Tour Package Ganga Ramayana Yatra 2025 - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी इस टूर पैकेज के तहत आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। टूर पैकेज में आपको बाकी जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package Ganga Ramayana Yatra 2025 Check Complete Booking Details
IRCTC Tour Package Ganga Ramayana Yatra 2025 - फोटो : Adobe Stock

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 39,700 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 30,700 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 29,500 रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed