फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: इतने रुपये में आईआरसीटीसी करा रहा तिरुपति बालाजी की सैर, यात्रा करते समय मिल रही ये शानदार सुविधाएं

Sat, 09 Mar 2024 01:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 09 Mar 2024 01:09 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Tirupati Balaji Check Fare Price And Complete Details
IRCTC Tour Package For Tirupati Balaji - फोटो : Istock

IRCTC Tirupati Balaji Tour Package 2024: अगर आप किसी लोकप्रिय धार्मिक स्थल की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको तिरुपति बालाजी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। हर साल दुनियाभर से बड़े पैमाने पर श्रद्धालु इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह आंध्र प्रदेश के तिरुमला पर्वत पर स्थित है। यहां भगवान विष्णु वेंकटेश्वर के रूप में विराजमान हैं। अगर आप तिरुपति बालाजी के दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Tour Package For Tirupati Balaji Check Fare Price And Complete Details
IRCTC Tour Package For Tirupati Balaji - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम TIRUPATI BALAJI DARSHNAM EX HYDERABAD है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको 1 रात ओर 2 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज का कोड SHA01 है।

IRCTC Tour Package For Tirupati Balaji Check Fare Price And Complete Details
IRCTC Tour Package For Tirupati Balaji - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 19 मार्च, 2024 को हैदराबाद से हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको Kanipakam / Srikalahasti / Srinivasa Mangapuram / Tiruchanur / Tirupati घुमाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Tirupati Balaji Check Fare Price And Complete Details
IRCTC Tour Package For Tirupati Balaji - फोटो : Pixabay

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था सभी आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Tirupati Balaji Check Fare Price And Complete Details
IRCTC Tour Package For Tirupati Balaji - फोटो : istock

अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 16,330 रुपये है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 14,645 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 14,550 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 

Aadhaar Card: इस तारीख तक मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं अपना आधार, जानिए डिटेल्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed