PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। 16वीं किस्त को जारी हुए एक सप्ताह से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इसके बाद भी देशभर में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त नहीं आई है। ऐसे में ये किसान काफी परेशान दिख रहे हैं। अगर आपके खाते में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त नहीं आई है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके साथ कुछ ऐसे नंबरों को साझा करने जा रहे हैं, जहां कॉल करके आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। इन नंबरों पर कॉल करने के बाद आपकी हर तरह से मदद की जाएगी। आइए जानते हैं इन नंबरों के बारे में -
PM Kisan Yojana: अगर खाते में अभी भी नहीं आई है 16वीं किस्त, तो इन नंबरों पर करें कॉल मिल सकती है मदद
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन