IRCTC Tour Package: अगर आप अगस्त के महीने में दक्षिण भारत घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपके लिए आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आपको दक्षिण भारत में स्थित खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको कन्याकुमारी, मदुरई, चेन्नई, रामेश्वरम, तिरुवनंतपुरम आदि जगहों पर घुमाया जाएगा। दक्षिण भारत की खूबसूरती दुनिया भर से लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। हर साल यहां पर बड़ी तदाद में लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको मीनाक्षी मंदिर, बालाजी मंदिर और दूसरे कई मंदिरों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपको दक्षिण भारत घूमने के इस सुनहरे मौके को मिस नहीं करना चाहिए। देश में कई लोग आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: कन्याकुमारी और रामेश्वरम घुमाने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, महज इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन