अगर आप विदेश में घूमने जाना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे की टूरिज्म विंग आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको दो खूबसूरत देशों मलेशिया और सिंगापुर में घुमाया जाएगा। यह पैकेज उन लोगों के लिए काफी खास है, जो एशियाई देशों की संस्कृति, आधुनिकता और प्राकृतिक सुंदरता का करीब से अनुभव पाना चाहते हैं। मलेशिया और सिंगापुर दोनों देश अपने शानदार शॉपिंग मॉल्स, सुंदर बीच, एडवेंचर पार्क्स और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाने जाते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको इन दोनों देशों के खूबसूरत और चर्चित स्थानों पर घुमाया जाएगा। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: इतने रुपये में मलेशिया और सिंगापुर घुमा रहा आईआरसीटीसी, टूर पैकेज में मिल रही ये सुविधाएं
यह पैकेज उन लोगों के लिए काफी खास है, जो एशियाई देशों की संस्कृति, आधुनिकता और प्राकृतिक सुंदरता का करीब से अनुभव पाना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपके सफर को आरामदायक और यादगार बनाने के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा के दौरान आपके खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्थाएं की जाएंगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MAGICAL MALAYSIA WITH SINGAPORE SENSATION है।
Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
इस टूर का पैकेज कोड SHO1 है। पैकेज के अंतर्गत आपको सिंगापुर और मलेशिया में कुल 6 रातों और 7 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 अगस्त, 2025 को हैदराबाद से हो रही है।
Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका
यह आईआरसीटीसी का एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। इस टूर पैकेज में आपको गाइड की सुविधा भी मिल रही है।
Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले यात्रा करने पर आपको 1,49,230 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,21,980 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 1,21,860 रुपये खर्च करने होंगे।
AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान