{"_id":"6a9f914066bafaf37f0365fb","slug":"english-heading-why-does-a-gas-stove-flame-turn-yellow-instead-of-blue-2026-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीली नहीं पीली लौ दे रहा है गैस चूल्हा? जानिए इसके पीछे की असली वजह; आज ही करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
नीली नहीं पीली लौ दे रहा है गैस चूल्हा? जानिए इसके पीछे की असली वजह; आज ही करें चेक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:24 AM IST
सार
Gas Stove Flame: गैस चूल्हे की लौ का नीला से लगातार पीला होना बर्नर में गंदगी या गैस और हवा के सही मिश्रण में गड़बड़ी की वजह से हो सकता है। बर्नर साफ करने के बाद भी समस्या बनी रहे तो खुद मरम्मत करने के बजाय तकनीशियन से चूल्हे की जांच करवाएं।
विज्ञापन
1 of 5
चूल्हे की लौ का रंग बता देता है बड़ी गड़बड़ी
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रसोई में खाना बनाते समय आपने कभी ध्यान दिया होगा कि गैस चूल्हे की लौ आमतौर पर नीली रहती है, लेकिन कई बार यही लौ पीली या नारंगी दिखाई देने लगती है। ज्यादातर लोग इसे छोटी सी बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन लौ के रंग में लगातार बदलाव हो रहा है तो इसकी वजह समझना जरूरी है। दरअसल गैस ठीक तरह से जलने के लिए गैस और हवा का सही मिश्रण जरूरी होता है। जब गैस को पर्याप्त हवा यानी ऑक्सीजन नहीं मिलती तो वह पूरी तरह नहीं जल पाती। ऐसे में लौ का रंग नीला रहने के बजाय पीला या नारंगी हो सकता है। इसे अधूरा दहन कहा जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको गैस लौ की समस्या के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
2 of 5
गैस स्टोव से काले अलाव क्यों निकलते हैं?
- फोटो : AI
बर्नर में गंदगी जमा होना
गैस चूल्हे की लौ पीली होने की एक आम वजह बर्नर में गंदगी जमा होना हो सकती है। खाना बनाते समय तेल, मसाले और खाने के छोटे कण बर्नर के छेदों में फंस सकते हैं। इससे गैस और हवा का सही प्रवाह प्रभावित हो सकता है और लौ का रंग बदल सकता है। ऐसे में बर्नर को चूल्हे के निर्देशों के मुताबिक निकालकर अच्छी तरह साफ करें और पूरी तरह सूखने के बाद ही लगाएं। बर्नर के छेदों में नुकीली चीज डालकर उन्हें बड़ा या खराब करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
3 of 5
गैस की पीली और नीले रंग की आंच का मतलब क्या है
- फोटो : Adobe
बर्नर में गंदगी जमा होना
गैस चूल्हे की लौ पीली होने की एक आम वजह बर्नर में गंदगी जमा होना हो सकती है। खाना बनाते समय तेल, मसाले और खाने के छोटे कण बर्नर के छेदों में फंस सकते हैं। इससे गैस और हवा का सही प्रवाह प्रभावित हो सकता है और लौ का रंग बदल सकता है। ऐसे में बर्नर को चूल्हे के निर्देशों के मुताबिक निकालकर अच्छी तरह साफ करें और पूरी तरह सूखने के बाद ही लगाएं। बर्नर के छेदों में नुकीली चीज डालकर उन्हें बड़ा या खराब करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
पीली लौ को नजरअंदाज क्यों न करें?
लगातार पीली लौ इस बात का संकेत हो सकती है कि गैस पूरी तरह नहीं जल रही है। अधूरे दहन की स्थिति में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस बन सकती है। इसलिए अगर लौ लंबे समय तक पीली बनी रहती है, खासकर कमरे में हवा का आना-जाना कम है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
गैस स्टोव कैसे साफ करें
- फोटो : Adobe
इस चीज का रखें ध्यान
अगर पीली लौ के साथ कालिख भी दिखाई दे रही है, गैस की गंध आ रही है या चूल्हा ठीक से नहीं जल रहा है तो इस्तेमाल रोककर जांच करवाना बेहतर है। रसोई में हवा का सही वेंटिलेशन रखना भी जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।