फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: मेहरबान हुआ आईआरसीटीसी, बेहद सस्ते में फ्लाइट से करा रहा लद्दाख की सैर

Mon, 02 Jun 2025 07:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 07:10 PM IST
सार

हर साल लाखों की संख्या में लोग लद्दाख में घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी लद्दाख में घूमने जाना चाहते हैं, तो यहां पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Ladakh 2025 From Chandigarh Check Booking Details, Tour Price And Itinerary
आईआरसीटीसी लद्दाख टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

लद्दाख भारत के उत्तरी छोर पर बसा केंद्र शासित प्रदेश है। यहां की बर्फ से ढकी ऊंची पहाड़ियां, साफ नीला आसमान और यहां की सुंदर झीलें लद्दाख की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। यह क्षेत्र भारत की सामरिक सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। लद्दाख की एक बड़ी सीमा चीन और पाकिस्तान के साथ लगती है। यहां पर बौद्ध संस्कृति का प्रभाव देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां की समृद्ध संस्कृति, अच्छा खानपान और खूबसूरत परिदृश्य देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। हर साल लाखों की संख्या में लोग लद्दाख में घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी लद्दाख में घूमने जाना चाहते हैं, तो यहां पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

IRCTC Tour Package For Ladakh 2025 From Chandigarh Check Booking Details, Tour Price And Itinerary
आईआरसीटीसी लद्दाख टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा को काफी सुविधाजनक ढंग से कराया जाएगा। यात्रा के दौरान आपके खाने पीने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आपके आरामदायक स्टे के लिए होटल भी आईआरसीटीसी ने बुक कर रखा है। 

IRCTC Tour Package For Ladakh 2025 From Chandigarh Check Booking Details, Tour Price And Itinerary
आईआरसीटीसी लद्दाख टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

टूर पैकेज में आपको 7 रातों और 8 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 7 जून, 2025 को चंडीगढ़ से हो रही है। यात्रा के दौरान आपको लद्दाख, लेह, नुब्रा, पैंगोंग घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Ladakh 2025 From Chandigarh Check Booking Details, Tour Price And Itinerary
आईआरसीटीसी लद्दाख टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको चंडीगढ़ से लद्दाख फ्लाइट के जरिए ले जाया जाएगा। वहीं अन्य जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। इस पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा मिल रही है। इस टूर का पैकेज कोड NCA13 है। इस टूर पैकेज का नाम INCREDIBLE LADAKH WITH IRCTC LTC है। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Ladakh 2025 From Chandigarh Check Booking Details, Tour Price And Itinerary
आईआरसीटीसी लद्दाख टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

अगर आप इस टूर पैकेज के अतंर्गत अकेले यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपको 49,850 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 44,100 रुपये किराया है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 43,100 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed