फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में आईआरसीटीसी करा रहा दुबई की सैर, मिल रही कई शानदार सुविधाएं

Thu, 26 Oct 2023 10:40 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 26 Oct 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Abu Dhabi And Dubai Check Fare Price And Complete Tour Details In Hindi
IRCTC Dubai Tour Package 2023 - फोटो : Istock

IRCTC Tour Package: अगर आप किसी दूसरे देश में घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको दुबई में घूमने का मौका मिल रहा है। दुबई में ऐसी कई शानदार जगहें और आकर्षक होटल हैं, जो दुनियाभर से लाखों की संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। दुबई की गिनती विश्व के धनी शहरों में की जाती है। यहां आपको दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा देखने को मिलेगी। इसके अलावा दुबई मॉल भी दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। दुबई के शानदार बीच इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Tour Package For Abu Dhabi And Dubai Check Fare Price And Complete Tour Details In Hindi
IRCTC Dubai Tour Package 2023 - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कुल 4 रातों और 5 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है। यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको प्लेन में सफर करने को मिलेगा।

IRCTC Tour Package For Abu Dhabi And Dubai Check Fare Price And Complete Tour Details In Hindi
IRCTC Dubai Tour Package 2023 - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 16 जनवरी 2024 को मुंबई से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको अबू धाबी और दुबई में घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपको खाने-पीने से लेकर ठहरने की चिंता नहीं करनी है। 

Diwali Business Idea: दस हजार रुपये लगाकर आज ही शुरू करें यह बिजनेस, कुछ दिनों में ही कर सकते हैं बंपर कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Abu Dhabi And Dubai Check Fare Price And Complete Tour Details In Hindi
IRCTC Dubai Tour Package 2023 - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी द्वारा इन सभी चीजों का पर्याप्त बंदोबस्त किया जाएगा। वहीं बात अगर किराए की करें तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको 1,11,900 रुपए खर्च करने होंगे। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Abu Dhabi And Dubai Check Fare Price And Complete Tour Details In Hindi
IRCTC Dubai Tour Package 2023 - फोटो : Istock

दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 92,900 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 90,200 रुपये किराए के रूप में देना होगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम DAZZLING DUBAI INTERNATIONAL TOUR EX MUMBAI (WMO012) है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed