{"_id":"62eb936915fdf214a911ca4e","slug":"irctc-tour-package-for-gujrat-and-statue-of-unity-know-all-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Tour Package: स्टैचू ऑफ यूनिटी दिखाने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, जानिए कितना आएगा खर्चा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Tour Package: स्टैचू ऑफ यूनिटी दिखाने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, जानिए कितना आएगा खर्चा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 04 Aug 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IRCTC Tour Package: अगर आप गुजरात घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। गुजरात में आपको कई खूबसूरत जगह देखने को मिलेंगी। इस राज्य की 1600 किलोमीटर की लंबी सीमा रेखा समुद्रों के साथ लगती है। इसके अलावा गुजरात की गिनती देश के पांचवें सबसे बड़े राज्य में की जाती है। यहां आपको सोमनाथ मंदिर, द्वारका और स्टैचू ऑफ यूनिटी जैसी कई खूबसूरत जगह देखने को मिलेंगी।
ऐसे में आपको गुजरात घूमने के इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। देश में कई लोग गुजरात की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। आईआरसीटीसी के गुजरात टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तार से -
2 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SHRINES OF GUJARAT WITH STATUE OF UNITY EX BHUBANESWAR है। इस पैकेज के तहत आपको कुल 7 रातों और 8 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है।
3 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का ये एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको एयरप्लेन के जरिए यात्रा करने का मौका मिल रहा है। यात्रा की शुरुआत भुवनेश्वर एयरपोर्ट से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको अहमदाबाद, सोमनाथ, द्वारका और निष्कलंक महादेव मंदिर और स्टैचू ऑफ यूनिटी घूमने को मिलेगा। इस पैकेज के तहत यात्रा की शुरुआत 26 अगस्त, 2022 को होगी।
विज्ञापन
5 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको 40,685 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 31,590 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 30,775 रुपये रुपये खर्च करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।