IRCTC Tour Package: अगर आप मार्च महीने में किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, काशी, गया, प्रयागराज और सारनाथ घुमाया जाएगा। इन सभी जगहों का भारतीय सांस्कृतिक इतिहास में काफी महत्व है। हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से लोग इन धार्मिक जगहों के दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: अयोध्या, काशी, गया और प्रयागराज की धार्मिक यात्रा कराने के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 21 Mar 2024 09:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन