बच्चों के जन्म के समय से ही माता-पिता को उनकी शादी या पढ़ाई लिखाई की चिंता होने लगती है। इस कारण माता पिता बच्चों के जन्म के समय से उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कुछ-कुछ पैसों की बचत करने लगते हैं। हालांकि, एक अच्छी फाइनेंशियल समझ न हो पाने की वजह से कई माता-पिता बचत के इन पैसों को बैंक खाते में ही जमा करके रखते हैं, जहां से उनको उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिलता है। वहीं हर साल बढ़ती महंगाई की दर इन बचत के पैसों की वैल्यू को धीरे-धीरे कम करती जाती है। अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको निवेश के 7:20:12 के एक शानदार फॉर्मूले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने बच्चों के लिए भविष्य में कुल 69.9 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Mutual Fund SIP: 7_20_12 का यह फॉर्मूला आपके बच्चों का भविष्य कर सकता है सुरक्षित, मिल सकते हैं 69.9 लाख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 21 Mar 2024 09:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन