फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: बुजुर्गों के लिए बेहद ही शानदार है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, निवेश करने पर मिल रहा जबरदस्त रिटर्न

Wed, 20 Mar 2024 12:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 20 Mar 2024 12:07 PM IST
विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Benefits, Interest Rate Check All Details Here
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Istock

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खासतौर पर बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। अक्सर देखने को मिलता है कि रिटायर होने के बाद बुजुर्गों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद जो आपको पैसे मिले हैं। उसे आप पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको जबरदस्त रिटर्न मिल रहा है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है, जो कि कई बैंकों के एफडी रेट से भी ज्यादा है। इसके अलावा इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिल रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

Post Office Senior Citizen Saving Scheme Benefits, Interest Rate Check All Details Here
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : पिक्साबे

पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह से सुरक्षित है। 

Post Office Senior Citizen Saving Scheme Benefits, Interest Rate Check All Details Here
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : istock

इस स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं निवेश की अधिकतम सीमा 30 लाख रुपये तय की गई है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Benefits, Interest Rate Check All Details Here
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : istock

इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत आप 1.5 लाख रुपये तक कर कटौती का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 5 सालों का लॉक इन अवधि मिलता है। 

विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Benefits, Interest Rate Check All Details Here
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : istock

यह केंद्र सरकार द्वारा समर्थित एक छोटी बचत योजना है। वरिष्ठ नागरिक अपने रिटायरमेंट के पैसों को इस स्कीम में निवेश करके उस पर अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। 

AC Tips: कराने जा रहे हैं एसी की सर्विसिंग, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed