फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: खूबसूरत थाईलैंड में घूमने का बना रहे प्लान, तो आईआरसीटीसी इतने रुपये में करा रहा यात्रा

Mon, 17 Mar 2025 05:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 05:16 PM IST
सार

अगर आप भी थाईलैंड में घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package 2025 For Thailand From Hyderabad Check Price And Booking Details
IRCTC Thailand Tour Package 2025 From Hyderabad - फोटो : AdobeStock

थाईलैंड की गिनती दक्षिण एशिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। यह देश प्राकृतिक रूप से काफी सुंदर है। यहां आपको कई ऐतिहासिक बौद्ध मंदिर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा थाईलैंड की नाइटलाइफ भी देश दुनिया में काफी मशहूर है। बैंकॉक की ऊंची इमारतों के रूफटॉप पर चल रही पार्टी हो या पटाया के वॉकिंग स्ट्रीट हर जगह रात में एक अलग ही जादू देखने को मिलता है।

थाईलैंड का पर्यटन उद्योग इसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यही नहीं थाईलैंड अपनी विविध परंपराओं, खानपान और आधुनिकता के लिए भी देश दुनिया में जाना जाता है। ऐसे में अगर आप भी थाईलैंड में घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -  

IRCTC Tour Package 2025 For Thailand From Hyderabad Check Price And Booking Details
IRCTC Thailand Tour Package 2025 From Hyderabad - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम TREASURES OF THAILAND EX HYDERABAD है। इस पैकेज के तहत यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी द्वारा कई चीजों की व्यवस्था की जाएगी। 

IRCTC Tour Package 2025 For Thailand From Hyderabad Check Price And Booking Details
IRCTC Thailand Tour Package 2025 From Hyderabad - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के थाईलैंड टूर पैकेज का कोड SHO12 है। पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 3 रातों और 4 दिनों तक घुमाया जाएगा। पैकेज की शुरुआत हैदराबाद एयरपोर्ट से 24 अप्रैल, 2025 को हो रही है। इस पैकेज के तहत आपको बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package 2025 For Thailand From Hyderabad Check Price And Booking Details
IRCTC Thailand Tour Package 2025 From Hyderabad - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपकी यात्री फ्लाइट से कराई जाएगी। वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है। यात्रा करते समय आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में करने जा रहे आवेदन, तो ये दस्तावेज जरूर होने चाहिए आपके पास

विज्ञापन
IRCTC Tour Package 2025 For Thailand From Hyderabad Check Price And Booking Details
IRCTC Thailand Tour Package 2025 From Hyderabad - फोटो : AdobeStock

अगर बात किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 54,600 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 47,580 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 47,580 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed