फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो आईआरसीटीसी लाया है खास टूर पैकेज

Sun, 15 May 2022 04:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 15 May 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package 2022 Summer Tour Package to Kashmir by Indian Railways Know All Details News In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Tour Package: गर्मियों के सीजन में अगर आप कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकज के अंतर्गत आपको जम्मू कश्मीर घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आप कश्मीर की खूबसूरत वादियों में घुमने का लुत्फ उठा सकते हैं। चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने के लिए आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज काफी शानदार है। कश्मीर को धरती के स्वर्ग की संज्ञा दी जाती है। यहां घूमने के लिए आपको कई सुंदर जगह मिलेंगी। ऐसे में आप इस गर्मी के सीजन में आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के जरिए कश्मीर भ्रमण का आनंद ले सकते हैं। यह टूर पैकेज कुल 7 दिन और 8 रातों का है। इसमें आपको कश्मीर की खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज का नाम कश्मीर डिलाइट एक्स बागडोगरा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से  -

IRCTC Tour Package 2022 Summer Tour Package to Kashmir by Indian Railways Know All Details News In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और जम्मू घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 जून 2022 से होगी। वहीं 27 जून 2022 को इस ट्रिप का अंत होगा।

IRCTC Tour Package 2022 Summer Tour Package to Kashmir by Indian Railways Know All Details News In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी का ये एक फ्लाइट पैकेज है। इसमें सबसे पहले यात्री दार्जिलिंग से फ्लाइट के जरिए श्रीनगर जाएंगे। उसके बाद जम्मू कश्मीर की खूबसूरत जगहों पर सैलानियों को घुमाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package 2022 Summer Tour Package to Kashmir by Indian Railways Know All Details News In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

यात्रा करने के लिए यात्रियों को इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ठहरने के लिए लग्जरी होटल मिलेगा। यात्रा के दौरान सैलानियों को खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रियों के लिए हर दिन ब्रेकफास्ट और डिनर की व्यवस्था भी होगी।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package 2022 Summer Tour Package to Kashmir by Indian Railways Know All Details News In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

वहीं घूमने के दौरान आपको एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने जाने के लिए बस की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा आपके साथ एक टूर मैनेजर भी होगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको माता वैष्णों देवी का दर्शन भी कराया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed