How to Update Aadhaar in Regional Language: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। बच्चों का स्कूल में एडमिशन करवाना हो, किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या नौकरी आदि कई जरूरी कामों के लिए इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा वित्त से जुड़े कई कार्यों को करने के लिए भी आधार कार्ड इस्तेमाल में आता है। ऐसे में इस कार्ड की काफी उपयोगिता हम लोगों के लिए है। हमारे देश में विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोली जाती हैं। ऐसे में कई बार लोगों को किसी दूसरी भाषा को पढ़ने या समझने में दिक्कत आती है। आधार कार्ड पर अक्सर नाम अंग्रेजी या हिंदी भाषा में अंकित होकर आता है। ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड को रीजनल भाषा में अपडेट करना चाहते हैं, तो ये करना काफी आसान है। यूआईडीएआई आपको इसकी सुविधा देता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड को अपनी रीजनल या लोकल भाषा में अपडेट कर सकते हैं।
Aadhaar Card: अपने आधार कार्ड को कराना चाहते हैं लोकल भाषा में अपडेट, जानें क्या है प्रोसेस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 15 May 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन