IRCTC Tour Package: हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए आते हैं। अगर आप भी तिरुपति बालाजी के दर्शन करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। पैकेज के अंतर्गत आपको तिरुपति बालाजी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर में स्थित है। यहां का वेंकेटेश्वर मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण तिरुमाला पर्वत पर किया गया है। यहां आपको कई और मंदिर भी देखने को मिलेंगे। ऐसे में अगर आप भी इस पवित्र जगह का दर्शन करना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको आईआरसीटीसी के साथ तिरुपति मंदिर के दर्शन के मौके को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: तिरुपति बालाजी के दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, सिर्फ 1930 रुपये है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन