PM Kisan Yojana: सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। इन योजनाओं में बीमा, पेंशन, भत्ता देने समेत आर्थिक मदद करने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। जैसे- आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को देख लीजिए। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ पात्र किसानों को मिलता है। योजना के अंतर्गत इन पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार किसानों को 14वीं किस्त मिलने वाली है। ऐसे में योजना से जुड़े लाभार्थी जानना चाहते हैं कि 14वीं किस्त कब जारी हो सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं...
{"_id":"6480034459ec7fb1dd0278a9","slug":"pm-kisan-yojana-pm-kisan-samman-nidhi-14th-instalment-expected-to-be-released-in-june-know-latest-updates-2023-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: जून महीने के इस दिन जारी हो सकती है 14वीं किस्त, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: जून महीने के इस दिन जारी हो सकती है 14वीं किस्त, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
Wed, 07 Jun 2023 09:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 07 Jun 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
किसानों को 14वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को 14वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : istock
- दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 14वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जून महीने के तीसरे सप्ताह में 14वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
किसानों को 14वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : ANI and Istock
- इससे पहले योजना से जुड़े पात्र किसानों को 13 किस्त के पैसे मिले थे, जिन्हें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 27 फरवरी को जारी किया था। इस वक्त पात्र किसानों को किस्त के रूप में 2 हजार रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को 14वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : istock
- वहीं, अगर बात 14वीं किस्त के आने की करें, तो नियम के मुताबिक अभी सरकार के पास किस्त जारी करने के लिए जुलाई 2023 तक का समय है। ऐसे में सरकार किस्त के पैसे जून में जारी करती है या फिर जुलाई में, इस पर अभी सरकार की तरफ से कोई घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
किसानों को 14वीं किस्त कब मिल सकती है?
- फोटो : istock
इन लोगों की अटक सकती है किस्त:-
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुडे़ हैं और अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
- वहीं, अगर योजना से जुड़ने के बाद आपने भू-सत्यापन नहीं करवाया है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इन दोनों कामों को तुरंत करवा लें।