IRCTC Thailand Tour Package: अगर आप विदेश में किसी खूबसूरत जगह पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस अंतर्राष्ट्रीय टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत थाईलैंड की सैर करने का मौका मिल रहा है। थाईलैंड काफी खूबसूरत देश है। यहां के बीच और कई शानदार जगहें हमेशा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। इसी वजह से हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इस देश में अधिकांश आबादी बौद्ध धर्म का पालन करती है। ऐसे में भारत के साथ इस देश का एक बड़ा सांस्कृतिक जुड़ाव भी है। इसी सिलसिले में आईआरसीटीसी आपको थाईलैंड की यात्रा करने का मौका दे रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: आईआरसीटीसी लेकर आया है शानदार टूर पैकेज, इतने रुपये में फ्लाइट से करा रहा थाईलैंड की सैर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 04 Oct 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन