फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Update: घर बैठे लिंक करवा सकते हैं आधार से नया मोबाइल नंबर, तरीका बेहद आसान

Tue, 03 Oct 2023 06:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 Oct 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: How to update your new mobile number with your aadhaar card check process
बिना आधार केंद्र जाए कैसे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Link New Mobile Number With Aadhaar Card: अगर आपको कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना है, तो आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ ही जाती है। दरअसल, आधार को लगभग सभी कामों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, किसी योजना का लाभ लेना हो आदि। इसके अलावा आधार कार्ड से एक मोबाइल नंबर भी लिंक होता है, जिस पर बैंक से लेकर पीएफ आदि सेवाओं के ओटीपी के आते हैं। पर कई बार किन्हीं कारणों की वजह से लोगों को अपना नया नंबर आधार कार्ड से लिंक करवाना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस काम को घर बैठे ही करवा सकते हैं? शायद नहीं, पर ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि बिना कहीं जाए घर से ही आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवा सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card Update: How to update your new mobile number with your aadhaar card check process
बिना आधार केंद्र जाए कैसे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाएं? - फोटो : i stock
  • दरअसल, अगर किसी को अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना पड़ता है, तो ऐसे में उसे आधार सेवा केंद्र या फिर डाकघर जाना पड़ता है। पर अब ये काम घर बैठे भी हो सकता है, क्योंकि अब डाकिया आपके घर आकर आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक करके जाएगा।
Aadhaar Card Update: How to update your new mobile number with your aadhaar card check process
बिना आधार केंद्र जाए कैसे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाएं? - फोटो : istock

इस तरीके से हो जाएगा मोबाइल नंबर अपडेट:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी घर बैठे अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना है, तो आप करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले 'इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक' के सरकारी पोर्टल पर जाना है
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको 'Doorstep Banking Service Request Form' भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: How to update your new mobile number with your aadhaar card check process
बिना आधार केंद्र जाए कैसे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाएं? - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • फॉर्म में आपको अपना नाम, आधार नंबर समेत मांगी गई जरूरी जानकारियां भर देना है
  • फिर आपको नजर आ रहे 'आधार मोबाइल नंबर' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद पूरी जानकारी भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: How to update your new mobile number with your aadhaar card check process
बिना आधार केंद्र जाए कैसे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाएं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको नजदीकी ब्रांच से कॉल आएगा (ध्यान रहे कि अगर किसी कारण कॉल नहीं आता है, तो आप खुद 155299 पर कॉल कर सकते हैं) और इसके बाद आपके घर डाकिया आएगा
  • ये डाकिया आगे का प्रोसेस करवाकर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवा देगा
  • इसके लिए आपको 50 रुपये का चार्ज देना होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed