IRCTC Summer Tour Package For Thailand 2025: आईआरसीटीसी देश विदेश के लोकप्रिय स्थानों पर घुमाने के लिए कई सारे टूर पैकेज लेकर आता रहता है। अगर आप गर्मियों के इस सीजन में किसी शानदार जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का थाईलैंड टूर पैकेज आपके लिए एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। थाईलैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, नाइट लाइफ और समृद्ध संस्कृति के लिए दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। यहां के खूबसूरत समुद्र तटों और खानपान के तो कहने ही क्या? थाईलैंड की ऐतिहासिक, धार्मिक और भोगौलिक विविधता भी इसे एक खास पहचान देती है।
{"_id":"6825979fba48de3bee02c879","slug":"irctc-summer-tour-package-for-thailand-2025-price-booking-details-and-itinerary-2025-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: गर्मियों की छुट्टियों में थाईलैंड की इन जगहों पर घुमा रहा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतने रुपये देना होगा किराया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: गर्मियों की छुट्टियों में थाईलैंड की इन जगहों पर घुमा रहा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतने रुपये देना होगा किराया
Thu, 15 May 2025 01:14 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 15 May 2025 01:14 PM IST
सार
IRCTC Summer Tour Package For Thailand 2025: थाईलैंड में घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। बैंकॉक और पटाया में हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी थाईलैंड घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में थाईलैंड की इन जगहों पर घुमा रहा आईआरसीटीसी
- फोटो : AdobeStock
गर्मियों की छुट्टियों में थाईलैंड की इन जगहों पर घुमा रहा आईआरसीटीसी
- फोटो : AdobeStock
कब शुरू हो रहा टूर पैकेज?
- इस टूर पैकेज के तहत आपकी यात्रा व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी।
- इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 मई, 2025 को कोलकाता से हो रही है।
- टूर पैकेज के अंतर्गत आपको फ्लाइट के जरिए थाईलैंड ले जाया जाएगा।
गर्मियों की छुट्टियों में थाईलैंड की इन जगहों पर घुमा रहा आईआरसीटीसी
- फोटो : AdobeStock
इन जगहों पर घुमाया जाएगा आपको
- थाईलैंड में आपको बैंकॉक और पटाया में घुमया जाएगा।
- थाईलैंड में घुमाने के लिए बस और कैब की व्यवस्था की गई है।
- यह टूर पैकेज कुल 4 रातों और 5 दिनों का है। इस टूर का पैकेज कोड EHO030U है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में थाईलैंड की इन जगहों पर घुमा रहा आईआरसीटीसी
- फोटो : AdobeStock
इन चीजों की होगी व्यवस्था
- इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी।
- यात्रा करते समय आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था की जाएगी।
- वहीं रुकने के लिए होटल भी आईआरसीटीसी ने बुक कर रखा है।
- यात्रा के समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है।
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में थाईलैंड की इन जगहों पर घुमा रहा आईआरसीटीसी
- फोटो : Adobe Stock
कितना है किराया
- अकेले यात्रा करने पर आपको 54,700 रुपये किराया देना है।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 47,800 रुपये किराया देना है।
- वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 47,800 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।