फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में घूम आइए आईआरसीटीसी के साथ खूबसूरत नेपाल, सिर्फ इतना है किराया

Mon, 05 May 2025 08:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 05 May 2025 08:12 PM IST
सार

IRCTC Summer Special Tour Package: भारत से सटे इस खूबसूरत हिमालयी देश में हर साल देश दुनिया से लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। रोमांच का लुत्फ लेने वाले पर्यटकों के लिए नेपाल में बहुत कुछ है।

विज्ञापन
IRCTC Summer Special Tour Package For Nepal From HYDERABAD 2025 Check Complete Booking Details
गर्मियों की छुट्टियों में घूम आइए आईआरसीटीसी के साथ खूबसूरत नेपाल - फोटो : Adobe Stock

IRCTC Summer Special Tour Package: अगर आप गर्मी के इस सीजन में किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत नेपाल घुमाया जाएगा। नेपाल में पोखरा, काठमांडू, लुंबिनी, जनकपुर जैसी कई शानदार जगहें हैं। इसके अलावा नेपाल में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी है। भारत से सटे इस खूबसूरत हिमालयी देश में हर साल देश दुनिया से लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। रोमांच का लुत्फ लेने वाले पर्यटकों के लिए नेपाल में बहुत कुछ है। इसके अलावा नेपाल की समृद्ध संस्कृती और खान पान के तो कहने ही क्या? ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपके लिए कई तरह की व्यवस्थाएं भी की गई हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

IRCTC Summer Special Tour Package For Nepal From HYDERABAD 2025 Check Complete Booking Details
गर्मियों की छुट्टियों में घूम आइए आईआरसीटीसी के साथ खूबसूरत नेपाल - फोटो : Adobe Stock

आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज में आपकी यात्रा व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी। इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 जून, 2025 को हैदराबाद से हो रही है। आपको हैदराबाद से नेपाल फ्लाइट के जरिए ले जाया जाएगा। 

IRCTC Summer Special Tour Package For Nepal From HYDERABAD 2025 Check Complete Booking Details
गर्मियों की छुट्टियों में घूम आइए आईआरसीटीसी के साथ खूबसूरत नेपाल - फोटो : Adobe Stock

टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में पोखरा, काठमांडू, लुंबिनी और जनकपुर में घुमाया जाएगा। नेपाल में घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। इस टूर पैकेज के तहत आपकी यात्रा 6 रातों और 7 दिनों तक कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Summer Special Tour Package For Nepal From HYDERABAD 2025 Check Complete Booking Details
गर्मियों की छुट्टियों में घूम आइए आईआरसीटीसी के साथ खूबसूरत नेपालal Tour Package - फोटो : Freepik

इस टूर पैकेज का कोड SHO6 है। इस पैकेज में आपको गाइड की सुविधा भी मिलेगी। यात्रा करते समय आपके खाने पीने और ठहरने के लिए होटल का इंतजाम आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। इस टूर पैकेज का नाम ROYAL NEPAL EX HYDERABAD है। 

विज्ञापन
IRCTC Summer Special Tour Package For Nepal From HYDERABAD 2025 Check Complete Booking Details
गर्मियों की छुट्टियों में घूम आइए आईआरसीटीसी के साथ खूबसूरत नेपाल - फोटो : Freepik

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 66,210 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 53,140 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 48,430 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed