फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन में बिना टिकट सफर करने पर इतने रुपये का लगता है जुर्माना, जरूर जान लें रेलवे का यह नियम

Mon, 05 May 2025 07:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 05 May 2025 07:43 PM IST
सार

ट्रेन में सफर करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ यात्री ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हैं। अगर आप ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हैं, तो पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। 

विज्ञापन
Indian Railways Travelling Without Ticket Fine Know Here
ट्रेन में बिना टिकट सफर करने पर कितने रुपये का लगता है जुर्माना - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका तो निभा रहा है साथ में यह हर रोज लाखों लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का काम भी करता है। देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण योगदान है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा भी कहा जाता है। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय कोई असुविधा न हो इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों का बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को ट्रेन में सफर करने का अच्छा अनुभव देना है। हालांकि, ट्रेन में सफर करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ यात्री ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हैं। अगर आप ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हैं, तो पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। 

Indian Railways Travelling Without Ticket Fine Know Here
ट्रेन में बिना टिकट सफर करने पर कितने रुपये का लगता है जुर्माना - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे के नियमों के अंतर्गत ट्रेन में अगर आप बिना टिकट सफर कर रहे हैं और टीटीई द्वारा पकड़े जाते हैं, तो इस स्थिति में आपसे 250 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। इसके अलावा जहां से ट्रेन चलना शुरू हुई थी और जहां तक आपको जाना है उसका पुरा किराया लिया जाएगा। 

Indian Railways Travelling Without Ticket Fine Know Here
ट्रेन में बिना टिकट सफर करने पर कितने रुपये का लगता है जुर्माना - फोटो : AdobeStock

वहीं अगर टीटीई जुर्माने के रूप में आपसे ज्यादा पैसों की मांग करता है या बदतमीजी करता है, तो इस स्थिति में आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस कारण ट्रेन में सफर करने से पहले टिकट जरूर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Travelling Without Ticket Fine Know Here
ट्रेन में बिना टिकट सफर करने पर कितने रुपये का लगता है जुर्माना - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे करोड़ों लोगों के यातायात का साधन होने के साथ-साथ यह देश में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारतीय रेलवे देश में लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार प्रदान करने का काम करता है। 

विज्ञापन
Indian Railways Travelling Without Ticket Fine Know Here
ट्रेन में बिना टिकट सफर करने पर कितने रुपये का लगता है जुर्माना - फोटो : Adobe Stock

आपको इस बारे में भी पता होना चाहिए कि ट्रेन में कोई रेलवे पुलिस कर्मी आपका टिकट चेक नहीं कर सकता है। टिकट चेक करने का अधिकार केवल टिकट चेकिंग स्टाफ के पास होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed