{"_id":"692eefea0009ba395e0f42db","slug":"irctc-sikkim-darjeeling-tour-package-2025-check-full-booking-details-in-hindi-2025-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, घूम आएं खूबसूरत दार्जिलिंग, सिर्फ इतना है किराया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, घूम आएं खूबसूरत दार्जिलिंग, सिर्फ इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 02 Dec 2025 07:44 PM IST
सार
हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। आईआरसीटीसी का यह बजट फ्रेंडली टूर पैकेज है। आपकी यात्रा को देखते हुए पर्याप्त सुविधाओं का इंतजाम आईआरसीटीसी ने पहले से कर रखा है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package 2025
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आप इस दिसंबर महीने में देश की किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सिक्किम में दार्जिलिंग, गंगटोक और कलिम्पोंग घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आप पूर्वोत्तर भारत की यात्रा करके हरी भरी वादियों और वहां की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कर पाएंगे। पूर्वात्तर भारत सांस्कृतिक रूप से भी काफी समृद्ध है।
हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। आईआरसीटीसी का यह बजट फ्रेंडली टूर पैकेज है। आपकी यात्रा को देखते हुए पर्याप्त सुविधाओं का इंतजाम आईआरसीटीसी ने पहले से कर रखा है।
2 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package 2025
- फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा काफी सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी। टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज कि चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी ने रुकने के लिए होटल, खाने पीने आदि कई चीजों की व्यवस्था कर कर रखी है।
IRCTC Sikkim Tour Package 2025
- फोटो : AdobeStock
टूर पैकेज में आपको चर्चित पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम सिक्किम सिल्वर है। इस टूर का पैकेज कोड EHH121 है। इस पैकेज में आपको 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा।
IRCTC Sikkim Tour Package 2025
- फोटो : AdobeStock
इस टूर की शुरुआत 7 दिसंबर, 2025 को बागडोगरा/न्यू जलपाईगुड़ी से हो रही है। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा बस से कराई जाएगी। टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी।
IRCTC Sikkim Tour Package 2025
- फोटो : AdobeStock
अगर इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो स्टैंडर्ड श्रेणी में डबल शेयरिंग का किराया प्रति व्यक्ति 26,960 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग का किराया प्रति व्यक्ति 20,380 रुपये है। कम्फर्ट श्रेणी में डबल शेयरिंग का किराया प्रति व्यक्ति 27,980 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग का किराया प्रति व्यक्ति 21,330 रुपये है। डीलक्स श्रेणी में डबल शेयरिंग का किराया प्रति व्यक्ति 37,340 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग का किराया प्रति व्यक्ति 28,290 रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।