राजस्थान की गिनती भारत के सबसे बड़े राज्यों में की जाती है। भारत का यह सबसे बड़ा राज्य अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां के ऐतिहासिक किले, महल और परंपराएं देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। राजस्थान वीरता, शौर्य और अपनी अतुलनीय विरासत का प्रतीक है। राजस्थान में स्थित जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर आदि कई जगहें अपने गौरवशाली इतिहास की गवाही देती हैं। इसके अलावा राजस्थान के लोकनृत्य, संगीत और हस्तशिल्प के तो कहने ही क्या? राजस्थान पर्यटन का भी बहुत बड़ा केंद्र है। ऐसे में अगर आप किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपको राजस्थान घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए राजस्थान की ये ऐतिहासिक जगहें, जानिए कितना है टूर पैकेज का किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 21 Feb 2025 08:42 PM IST
सार
राजस्थान में स्थित जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर आदि कई जगहें अपने गौरवशाली इतिहास की गवाही देती हैं। इसके अलावा राजस्थान के लोकनृत्य, संगीत और हस्तशिल्प के तो कहने ही क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन