फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Refund Rules: अगर आपका ट्रेन टिकट भी नहीं हुआ कंफर्म, तो जानें कैसे पा सकते हैं वेटिंग टिकट का रिफंड

Wed, 25 May 2022 03:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 25 May 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Refund Rules : Know How to Get Refund From IRCTC if Ticket not Confirmed News in Hindi
वेटिंग ट्रेन टिकट का रिफंड लेने का तरीका क्या है - फोटो : istock

जब भी बात एक अच्छे सफर की होती है, तो लोग ज्यादातर भारतीय ट्रेन से सफर करना ही पसंद करते हैं। रेलवे रोजाना काफी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। एक राज्य से दूसरे राज्यों तक ट्रेन जाती है, और एक लंबा रास्ता तय करके लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है। ट्रेन में यात्रा के दौरान कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। कंफर्ट सीट, सोने की व्यवस्था, खानपान की सुविधा और शौचालय भी ट्रेन में होते हैं। इसलिए लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। वहीं, अगर आपको ट्रेन में यात्रा करनी है, तो इसके लिए आपको पहले से टिकट बुक करवाना पड़ता है क्योंकि कई रूट पर तुरंत ट्रेन टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में कई बार लोगों को वेटिंग टिकट लेकर भी सफर करना पड़ता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप वेटिंग ट्रेन टिकट को कैंसिल करवाते हैं, तो आपको कितना रिफंड मिलता है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बातते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

IRCTC Refund Rules : Know How to Get Refund From IRCTC if Ticket not Confirmed News in Hindi
वेटिंग ट्रेन टिकट का रिफंड लेने का तरीका क्या है - फोटो : Pixabay
  • दरअसल, भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बिक्री से लेकर इन्हें कैंसिल करवाने तक के नियम पहले से तय किए हुए हैं। ऐसे में अगर आप टिकट कैंसिल करवाते हैं, तो कई स्थितियों में आपको कैंसिलेशन चार्ज भी देना पड़ता है।
IRCTC Refund Rules : Know How to Get Refund From IRCTC if Ticket not Confirmed News in Hindi
वेटिंग ट्रेन टिकट का रिफंड लेने का तरीका क्या है - फोटो : istock

वेटिंग या आरएसी पर कितना रिफंड?

  • अगर आप वेटिंग या आरएसी टिकट बुक करते हैं और फिर किसी कारण से इन्हें कैंसिल करवाना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आप स्लीपर क्लास की टिकट को ट्रेन के निकलने से 30 मिनट पहले तक कैंसिल करवा सकते हैं। ऐसे में आपको 60 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Refund Rules : Know How to Get Refund From IRCTC if Ticket not Confirmed News in Hindi
वेटिंग ट्रेन टिकट का रिफंड लेने का तरीका क्या है - फोटो : istock
  • वहीं, अगर आप किसी एसी क्लास की वेटिंग टिकट को कैंसिल कराते हैं, तो इसके लिए आपको 65 रुपये चार्ज देना होगा और आपका बाकी पैसा आपको वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
IRCTC Refund Rules : Know How to Get Refund From IRCTC if Ticket not Confirmed News in Hindi
वेटिंग ट्रेन टिकट का रिफंड लेने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ऑनलाइन टिकट का ऐसे मिलता है रिफंड

  • अगर आपने ट्रेन की वेटिंग टिकट बुक कराई है, तो आपको रिफंड लेने के लिए सबसे पहले इसे तय समय पर कैंसिल करवाना होगा। इसके 2-3 दिनों के अंदर आपके बैंक खाते में रिफंड आ जाता है। अगर इस दौरान आपको कोई दिक्कत होती है, तो आप कस्टमर केयर से इस 0755 661 0661 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed