IRCTC Refund: ट्रेन से सफर करना लगभग सभी को पसंद होता है। ज्यादा दूरी का सफर कम समय में पूरा हो जाता है, और साथ ही कंफर्ट सीट, शौचालय और खाने-पीने की व्यवस्था भी ट्रेन के सफर को सुहावना और आरामदायक बनाती है। अगर आप ट्रेन में यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको पहले से टिकट बुक करना पड़ता है क्योंकि लगभग ज्यादातर ट्रेनों में एकदम से ट्रेन टिकट नहीं मिल पाता है। वही, तत्काल ट्रेन टिकट भी आप बुक कर सकते हैं। लेकिन कई बार टिकट बुक करते समय सर्वर या किसी तकनीकी खामी की वजह से टिकट बुक नहीं हो पाता, और पैसे कट जाते हैं। ऐसे में रिफंड लेने के चक्कर में हम कई बार कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण हम ठगी के तक शिकार हो जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, जिससे आप फ्रॉड का शिकार न हो पाए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62a9c24dae804e3a2018cf5f","slug":"irctc-refund-alert-text-messages-are-circulating-on-social-media-with-fake-customer-care-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Refund Alert: ट्रेन टिकट रिफंड के चक्कर में आप तो नहीं करते ये गलतियां? लग सकती है भारी चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Refund Alert: ट्रेन टिकट रिफंड के चक्कर में आप तो नहीं करते ये गलतियां? लग सकती है भारी चपत
Wed, 15 Jun 2022 05:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 15 Jun 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Refund Alert: ट्रेन टिकट रिफंड के कारण हो सकता है फ्रॉड
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IRCTC Refund Alert: ट्रेन टिकट रिफंड के कारण हो सकता है फ्रॉड
- फोटो : istock
आईआरसीटीसी ने किया अलर्ट
- दरअसल, अपने ग्राहकों को आईआरसीटीसी ने ट्विटर के जरिए ये जानकारी दी कि उन्हें रिफंड लेते समय थोड़ा सावधान हो जाना चाहिए। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लोगों को अलर्ट करते हुए आईआरसीटीसी की तरफ से लिखा गया 'रिफंड के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर के साथ कुछ झूठे मैसेज वितरित किए जा रहे हैं। इसलिए अनुरोध है कि ऐसे दुर्भावनापूर्ण संदेशों से सावधान रहें और आधिकारिक नंबरों पर आईआरसीटीसी कस्टमर केयर से संपर्क करें। आईआरसीटीसी के आधिकारिक नंबर- 07556610661, 07554090600 हैं और ईमेल आईडी care@irctc.co.in है।'
IRCTC Refund Alert: ट्रेन टिकट रिफंड के कारण हो सकता है फ्रॉड
- फोटो : istock
भूलकर न करें ये गलतियां:-
पहली गलती
- अगर आपको रिफंड के नाम पर कोई कॉल आता है, और वो आपसे आपकी गोपनीय जानकारी मांगता है। तो आपको ऐसे कॉल से सावधान रहना है। दरअसल, ये फर्जी कॉल होते हैं जो रिफंड के नाम पर आपको ठगने का काम करते हैं। भारतीय रेलवे कभी भी रिफंड के लिए आपसे आपकी कोई गोपनीय या बैंकिंग जानकारी नहीं मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Refund Alert: ट्रेन टिकट रिफंड के कारण हो सकता है फ्रॉड
- फोटो : istock
दूसरी गलती
- कई बार रिफंड के नाम पर ग्राहकों को फर्जी मैसेज भेजे जाते हैं, जो देखने में एकदम आईआरसीटीसी द्वारा भेजे गए मैसेज जैसे लगते हैं। लेकिन ये फर्जी होते हैं, आपको इन मैसेज पर दिए लिंक पर क्लिक नहीं करना है।
विज्ञापन
IRCTC Refund Alert: ट्रेन टिकट रिफंड के कारण हो सकता है फ्रॉड
- फोटो : istock
- इन मैसेज में फर्जी लिंक दिए होते हैं, जिन पर क्लिक करते ही आपका मोबाइल हैक हो सकता है या आपसे आपकी जानकारी लेकर आपको चपत लगाई जा सकती है। इसलिए इनसे सावधान रहें।