IRCTC Train Ticket Booking New Website: आपने किसी फिल्म देखा होगा कि कोई मंत्री जनता के बीच गया है और वहां किसी ने शिकायत की, तो मंत्री ने तुरंत एक्शन लेते हुए एलान कर दिया हो कि आपकी शिकायत दूर हो जाएगी?
{"_id":"6a2b86b1ec41b0c96d0d45aa","slug":"irctc-new-website-to-launch-by-15-july-2026-check-out-the-key-features-of-the-new-irctc-portal-2026-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC New Website: 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC New Website: 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास
Fri, 12 Jun 2026 09:40 AM IST
Prakash Chand Joshi
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:40 AM IST
सार
IRCTC Ki New Website Kab Launch Hogi: अगर आप भी IRCTC की टिकट बुकिंग की पुरानी वेबसाइट से परेशान हैं, तो जान लें कि 15 जुलाई 2026 तक नई वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। ये फैसला एक छात्रा की शिकायत और सुझाव के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
IRCTC की नई वेबसाइट कब लॉन्च होगी?
- फोटो : Amar Ujala
अश्विनी वैष्णव
- फोटो : amarujala.com
क्या कहा छात्रा ने रेल मंत्री से?
- दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बीते दिन गुरुवार को राजस्थान के जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों से संवाद करने के लिए पहुंचे थे
- छात्रों से संवाद के दौरान एक छात्रा ने रेल मंत्री से सीधे शिकायत करते हुए कहा कि, ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान IRCTC की वेबसाइट हैंग हो जाती है
रेल मंत्री गुरुवार को राजस्थान के जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों से मिलते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
- इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है
- छात्रा ने ये भी कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी वेबसाइट पर आने वाले कैप्चा कोड को भरने में होती है
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
- फोटो : ANI
रेल मंत्री ने क्या एक्शन लिया?
- छात्रा की शिकायत सुनने के बाद रेल मंत्री ने तुरंत संबंधित अधिकारी को कॉल करते हुए कहा कि, छात्रों की मांग है कि IRCTC की नई वेबसाइट बनानी चाहिए
- यही नहीं, अश्विनी वैष्णव ने अधिकारी से ये भी पूछा कि, क्या हम 30 दिनों में वेबसाइट बना पाएंगे?
- इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों से कहा कि अगले महीने की 15 तारीख (15 जुलाई) को IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च की जाएगी
विज्ञापन
IRCTC की नई वेबसाइट कब लॉन्च होगी?
- फोटो : Adobe Stock
IRCTC की नई वेबसाइट में क्या खास होगा?
- अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि नए पोर्टल में क्या-क्या खास चीजें होंगी
- उन्होंने बताया कि, IRCTC की नई वेबसाइट मौजूदा वेबसाइट की तुलना में अधिक यूजर फ्रेंडली और तेज होगी
- टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और सुगम बनेगी
- इससे यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करते समय कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा