आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के साथ किफायती और सुविधाजनक ढंग से वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं। आईआरसीटीसी का यह पैकेज खासतौर पर दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए है। 3 रात और 4 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को ट्रेन से यात्रा कराया जाएगा।
इसके अलावा उनका कंफर्टेबल होटल में ठहराव होगा। टूर पैकेज में यात्रियों को स्थानीय कैब सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा टूर पैकेज में भोजन जैसी अहम सुविधाएं भी शामिल हैं। अगर आप बिना किसी झंझट के सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से माता रानी के दर्शन करना चाहते हैं, तो इस पैकेज को बुक कर सकते हैं।
2 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package
- फोटो : AdobeStock
इस विशेष पैकेज की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऑल-इनक्लूसिव सुविधाएं हैं। टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को ट्रेन के जरिए दिल्ली से जम्मू तक ले जाया जाएगा। इसके बाद कटरा के लिए कैब की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद यात्रियों को आरामदायक होटल में ठहराया जाएगा, ताकि यात्रा की थकान दूर हो सके।
Smartphone Tips: स्मार्टफोन पानी में गिरकर भीग गया है, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना हो सकता है खराब
3 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की आगामी यात्रा की तारीख 12 जनवरी, 2026 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड NDR01 है। माता वैष्णो देवी मंदिर की गिनती देश के लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में की जाती है। हर साल लाखों की संख्या में भक्त यहां पर माता के दर्शन करने के लिए आते हैं।
Ayushman Card e-KYC: आयुष्मान कार्डधारक जल्द करा लें ये जरूरी काम, वरना नहीं होगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
4 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package
- फोटो : AdobeStock
अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए बजट फ्रेंडली विकल्प की तलाश कर रहे हैं, जिसमें सभी जरूरी पर्याप्त सुविधाएं शामिल हैं तो इस पैकेज को बुक कर सकते हैं। सीटें सीमित हैं इस कारण समय रहते बुकिंग करना फायदेमंद रहेगा।
Office Laptop: ऑफिस के लैपटॉप में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जा सकती है आपकी नौकरी
5 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप यात्रा करने के लिए इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं, तो अकेले सफर करने पर आपको 10,770 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 8,100 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 6,990 रुपये है।
सर्दियों के सीजन में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने से पहले जरूर जान लें ये बातें, नहीं तो हो सकता है बड़ा हादसा