IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में आईआरसीटीसी कई शानदार टूर पैकेज लेकर आ रहा है। ऐसे में अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में किसी धार्मिक स्थल पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर और देवभूमि की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज में आपको आगरा के ताज महल और कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने का मौका भी मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। यह टूर पैकेज कुल 9 रातों और 10 दिनों का है। आईआरसीटीसी के साथ आपकी यह यात्रा पूरी तरह इंश्योर्ड रहेगी। देशभर में कई यात्री इस टूर पैकेज में अपनी बुकिंग करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: आईआरसीटीसी करा रहा महाकालेश्वर, कृष्ण जन्मभूमि, देवभूमि और वैष्णो देवी के दर्शन, सिर्फ इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 08 May 2023 04:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन