Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: आईआरसीटीसी बेहद सस्ते में ले जा रहा महाकुंभ, जल्द बुक कर लें टिकट, इतना है किराया

Sun, 19 Jan 2025 05:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 19 Jan 2025 05:09 PM IST
सार

महाकुंभ मेला आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। महाकुंभ मेले की परंपरा सदियों से चलती आ रही है। इस मेले में बड़ी संख्या में अखाड़ों के संत महात्मा और श्रद्धालु भी आते हैं।

विज्ञापन
IRCTC Maha Kumbh Tour Package 2025 Check Complete Details Of This Package Here
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला।

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में महाकुंभ मेले की शुरुआत हो चुकी है। इस मेले का समापन 26 फरवरी को होगा। महाकुंभ मेले का आयोजन हर 12 वर्षों में होता है। यह एक बहुत बड़ा सांस्कृतिक मेला है। मान्यता है कि महाकुंभ में गंगा स्नान करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश हो जाता है। इस कारण लाखों की संख्या में लोग महाकुंभ मेले में आते हैं। महाकुंभ मेला आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है।



महाकुंभ मेले की परंपरा सदियों से चलती आ रही है। इस मेले में बड़ी संख्या में अखाड़ों के संत महात्मा और श्रद्धालु भी आते हैं। अगर आप भी महाकुंभ जाने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको महाकुंभ मेले में घुमाया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Trending Videos
IRCTC Maha Kumbh Tour Package 2025 Check Complete Details Of This Package Here
महाकुंभ 2025 - फोटो : संवाद

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MAHAKUMBH YATRA WITH VARANASI, GANGASAGAR & PURI है। इस पैकेज की शुरुआत 6 फरवरी, 2025 को हो रही है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 8 रातों और 9 दिनों का है।

IRCTC Maha Kumbh Tour Package 2025 Check Complete Details Of This Package Here
महाकुंभ 2025 - फोटो : संवाद

इस पैकेज के अंतर्गत आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज का बोर्डिंग पॉइंट इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी से है। वहीं, डिबोर्डिंग पॉइंट कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, सीहोर, शुजालपुर, उज्जैन, देवास और इंदौर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Maha Kumbh Tour Package 2025 Check Complete Details Of This Package Here
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको वाराणसी, प्रयागराज, गंगासागर, कोलकाता, पुरी घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज़ की चिंता नहीं करनी है। पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
IRCTC Maha Kumbh Tour Package 2025 Check Complete Details Of This Package Here
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बात अगर किराये की करें तो इकॉनोमी क्लास में अकेले सफर करने पर 24,500 रुपये प्रति व्यक्ति किराया है। 3AC में प्रति व्यक्ति किराया 34,400 रुपये है। वहीं, 2AC में 42,600 रुपये किराया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed